असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी : उप Chief Minister शुक्ल
भोपाल, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . मध्य प्रदेश के उप Chief Minister राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा सहित कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा), महात्मा गांधी जयंती और भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उप Chief Minister शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमें जीवन में नैतिकता, सदाचार और सत्यनिष्ठा को अपनाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सुख-समृद्धि लेकर आए.
गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश आज भी कर रहा है पथ-प्रदर्शन
उप Chief Minister शुक्ल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश आज भी समाज का पथ-प्रदर्शन कर रहा है. स्वच्छता, ग्रामोदय और आत्मनिर्भरता के उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं.
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सूत्र
उप Chief Minister शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है. उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सबके लिए अनुकरणीय हैं.
सत्य की विजय का उत्सव धूमधाम से मनाए : उप Chief Minister देवड़ा
उप Chief Minister देवड़ा ने विजयादशमी पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामकाएं दी है. उप Chief Minister देवड़ा ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व हमें शिक्षा देता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म और सत्य की विजय निश्चित है. विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है. उप Chief Minister देवड़ा ने कहा कि भगवान श्रीराम के महान आदर्शों पर चलकर ही भारत राष्ट्र महान बन सकेगा और पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि विजयादशमी भारत को महान राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है.
मंत्रियों ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएँ दी हैं. मंत्री विजयवर्गीय ने कहा है कि असत्य पर सत्य की जीत का पर्व हम सबको सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मंत्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. यह पर्व हमे सत्य और धर्म का अनुसरण करने का संदेश देता है. उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से विजयादशमी का पर्व सद्भावना और सौहार्दपूर्ण मनाये जाने की अपील की है.
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
You may also like
IND vs WI 1st Test: पहला दिन रहा टीम इंडिया के नाम, केएल राहुल की पारी के बाद वेस्टइंडीज से सिर्फ 41 रन पीछे
भारत की नई रणनीति बन सकती है अमेरिका के लिए परेशानी का सबब, रूस की जगह ईरान और वेनेजुएला के साथ कर रहा रिश्ते मजबूत
पाकिस्तान में सेना का बिजनेस साम्राज्य, ट्रंप और असीम मुनीर के बीच खनिजों की सीक्रेट डील का खुलासा
OYO Rooms: 30 रुपए जेब में पड़े` थे, फिर बंदे ने महज 8 साल में खड़ी कर दी 75 हजार करोड़ की कंपनी
नेपाल और लद्दाख हिंसा के बाद अब आंध्र प्रदेश में समिति करेगी सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग, जानें क्या है पूरा मामला