रांची, 07 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। हर चौक चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है।
इसी क्रम में इस वर्ष पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू की ओर से वृंदावन का काल्पनिक प्रेम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
पंडाल के निर्माण के लिए बंगाल से आए कारीगर पिछले तीन महीने से रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू की ओर से तैयार कराए जा रहे इस पूजा पंडाल में श्रद्धालु भगवान कृष्ण से जुड़ी लीला के बीच मां दुर्गा का दर्शन करेंगे।
मुख्य कारीगर पुलक महतो ने रविवार को बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य में केवल प्राकृतिक चीजों जैसे- बांस, कपड़े, थर्मोकोल का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। पूजा पंडाल की ऊंचाई 100 फीट और लंबाई 125 फीट रखी गई है। इसके निर्माण में करीब 20 कारीगर रात-दिन मेहनत कर रहे हैं । पंडाल बनने के बाद इसे दूर से ही देखा जा सकता है।
समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि काफी भव्य और बेहतरीन पूजा पंडाल भव्य तैयार किया जा रहा है। अब तक 60-70 प्रतिशत तक का काम पूरा हो चुका है। पूजा समिति की ओर से करीब 70 लाख रुपये इस वर्ष पूजा के आयोजन पर खर्च किया जा रहा है। भव्यता के साथ श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इसका खास प्रबंध किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
Karwa Chauth 2025: जाने करवा चौथ पर आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद
Baba Vanga: क्या 2026 में हो जाएगा दुनिया का अंत? बेहद चौकानें वाली है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
अयोध्या विस्फोट: CM योगी ने जताया दुख, घायलों को हर संभव मदद देने के दिए निर्देश
Health Tips- खाली पेट दूध और केला सेवन से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, जानिए इनके बारे में
Teeth Care Tips- शरीर में इस विटामिन की कमी से होने लगते हैं दांत खराब, जानिए कौनसा हैं वो विटामिन