रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्व नागेश्वर प्रसाद के तैल चित्र पर रविवार को पुष्प अर्पित कर अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।
उल्लेखनीय है कि सात सितंबर से पितृपक्ष का आरंभ हुआ है और स्व नागेश्वर प्रसाद की 39 वीं पुण्यतिथि भी है।
इस अवसर पर रांची के धुर्वा गोलचक्कर स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन की ओर से आयोजित देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और स्वतंत्रता सेनानी नागेश्वर प्रसाद सहित सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उत्तराधिकारी ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव, स्व नागेश्वर प्रसाद के पौत्र रवि दत्त, पप्पू चक्रवती और विशेष रूप से एचईसी की स्थापना के समय के अधिकारी अवकाश प्राप्त करने के बाद केरल से आकर महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र की निवर्तमान वार्ड पार्षद सुचिता रानी राय उपस्थित रही। सुचिता रानी के प्रयास से इस गोलचक्कर की देखभाल रांची नगर निगम नियमित रूप से करता रहा है।
देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रत्येक माह के पहले रविवार को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्यक्रम चौथे स्मृति के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में सोमनाथ भारद्वाज, गणेश प्रसाद, रियाज़ अहमद सहित अन्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Apple ने iPhone 17 और iOS 26 का किया अनावरण, जानें कौन से डिवाइस होंगे समर्थित
iPhone 17 Price: लॉन्च हुआ आईफोन 17, एडवांस फीचर्स के साथ Apple ने किया बड़ा 'धमाका'
Apple का 'Awe Dropping' इवेंट: iPhone 17 और नए Apple उत्पादों की घोषणा
भारत में iPhone 17 Series की होगी ये कीमत, जानें सबसे सस्ता और महंगा मॉडल कितने रुपये में मिलेगा?
एशिया कप 2025 का आगाज, अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया