इंटरनेट डेस्क। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को कई प्रकार की सौगातें दी हैँ। इसी के तहत यहां पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को शुरू किया गया है।
इसकी पहली किश्त शुक्रवार को जारी हो चुकी है। इसके तहत बिहार की लगभग 75 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए भेजे गए हैं। अब बिहार की महिलाओं के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्हें 2 लाख रुपए कब मिलेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नियमों के तहत ये राशि छह महीने के काम और उनके आधार पर तैयार की गई वर्क रिपोर्ट के आधार प्रदान की जाएगी।
ये राशि दो लाख रुपए से कम भी हो सकती है। बिहार सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने बैंक खाते और आधार नंबर को सही तरीके से लिंक करना अनिवार्य है। छह महीने तक अपने काम की रिपोर्ट सही समय पर जमा करवाने के बाद ही ये राशि मिलेगी।
PC:csmonitor
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive
You may also like
27 लाख में बच्चे का नाम! इस महिला का बिजनेस सुनकर दंग रह जाएंगे
नवरात्रि के कलश विसर्जन के शुभ-अशुभ संकेत और उनके अर्थ
RSS Centenary: विजयादशमी 2025 पर संघ का शताब्दी समारोह, एक क्लिक में पढ़े जयपुर शाखा की स्थापना का इतिहास
ग्रीव्स, रदरफोर्ड और वारिकन को क्रिकेट वेस्टइंडीज का अनुबंध मिला
मुंबई के मानखुर्द में बिजली तार जोड़ने को लेकर विवाद, 1 की मौत, 9 गिरफ्तार