खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर समाप्त हो गया है। शुक्रवार रात खेले गए एलिमिनेटर मैच में उसे पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने एक बार फिर से अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है।
उन्होंने 49 गेंदों पर 80 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में अपने सात सौ रन पूरे किए। वह आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और शुभमन गिल एक आईपीएल सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं।
साई सुदर्शन ने आईपीएल के इस संस्करण के 15 मैचों में सर्वाधिक 759 रन बनाए हैं। सुदर्शन आईपीएल इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव के पास भी ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। वह अभी तक 673 रन इस संस्करण में बना चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
कांग्रेस ने बिहार में नौ वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या की निंदा की
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात
'मछुआरा आयोग' का गठन बिहार चुनाव से पहले एक 'नौटंकी' : मुकेश सहनी
IPL 2025 Qualifier 2: तिलक-सूर्या की क्लासिक बैटिंग और नमन धीर के तूफान से मुंबई ने पंजाब के सामने रखा 204 का लक्ष्य
गाजा सहायता केंद्र में आग लगने के बाद 31 लोगों की मौत, इजराइल ने कहा ये हमने ऐसा नहीं किया...