इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। यानी आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में लम्बे से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं आया है। यहां पर आज पेट्रोल 104.72 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही बिक रहा है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। कल भी यहां पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतनी ही थी। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
हालांकि, कच्चे तेल कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद मई 2022 के बाद से देश में कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इसी कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब गिरावट आएगी, इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
PC:oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
The Conjuring: Last Rites ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
सरसंघचालक के दायित्व पर रहते हुए हेडगेवार स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में जेल गए: त्रिलोक
कपसेठी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
जीएसटी दरों में कमी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : प्रकाश पाल
दिवाली पर घर की सफाई के लिए 10 आसान और प्रभावी टिप्स