इंटरनेट डेस्क। इस बार करीब 2 महीने तक सक्रिय रहे मानसून की राजस्थान से विदाई होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार बढ़ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर मानसून की विदाई के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है। इसी प्रभाव से प्रदेश में तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने आज कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज से मानसून की विदाई का चरण भी आज से शुरू हो रहा था। हालांकि पश्चिमी क्षेत्र में 14 सितंबर से मानसून वापस लौटना शुरू हो गया। राजस्थान में मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के बहुत से जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है। आगामी कुछ प्रदेश में तापमान में इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
जयपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
वहीं राजधानी जयपुर में 26.3 डिग्री, पिलानी में 23.2 डिग्री, सीकर में 23.0 डिग्री, कोटा में 26.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.5 डिग्री, बाड़मेर में 25.0 डिग्री, जैसलमेर में 25.6 डिग्री, जोधपुर में 24.7 डिग्री, बीकानेर में 25.2 डिग्री, चूरू में 24.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.8 डिग्री, नागौर में 24.0 डिग्री, जालौर में 24.2 डिग्री, करौली में 25.5 डिग्री और दौसा में 26.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Skin Care Tips- क्या स्किन को खूबसूरत बनाना चाहते है, तो इस जूस का करें सेवन
Afghanistan Currency- अफगानिस्तान की करेंसी कितनी मजबूत हैं डॉलर के मुकाबले, जानिए पूरी डिटेल्स
काले और जहरीले सांप के बराबर` होते हैं ऐसे व्यक्ति, इनसे दूर रहेंगे तो होगा फायदा ही फायदा
General Knowledge- भारत ने मुगलों द्वारा बनाई गई सबसे महंगी चीज क्या हैं, आइए जानें
Stocks in News 22 September 2025: YES Bank का 16000 करोड़ का विदेशी दांव, IT कंपनियों पर दबाव, GRSE, Lupin और Redington भी खबरों में