जयपुर। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया रहा है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस त्योहार पर महिलाओं को रक्षाबंधन की बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल ने प्रदेश में दो दिन महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इसके तहत आज और कल महिलाएं दो दिन राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों फ्री में यात्रा कर सकेंगी। इसी के तहत आज सुबह से ही बसों में भारी भीड़ देखने को मिली है।
पहली बार इस वर्ष रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे पूर्व केवल एक दिन (रक्षाबंधन को) ही यह छूट दी जाती थी।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीएम निवास पर शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों के लिए रोडवेज बसों में दो दिन की नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है।
बहन अपने भाई की दीर्घायु और उन्नति के लिए ईश्वर से सदैव प्रार्थना करती है: सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल ने उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता बहुत स्नेहपूर्ण होता है। बहन अपने भाई की दीर्घायु और उन्नति के लिए ईश्वर से सदैव प्रार्थना करती है। बहनें सावन माह के अंत में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व की कई दिनों पूर्व से ही पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ तैयारियां करती हैं।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ZIM vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को पारी और 359 रनों से हराकर, दर्ज की टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत
9 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
'काकोरी कांड' के सौ साल, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्रांतिकारियों को किया याद
सेबी ने मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए एक्सक्लूसिव एआईएफ योजनाओं का प्रस्ताव रखा
अभिनेता रहमान ने श्वेता मेनन का किया समर्थन, आरोपों पर नाराज