इंटरनेट डेस्क। देश में माता के कई मंदिर प्रसिद्ध है। उन्हीं में से एक राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित करणी माता मंदिर भी एक है। आपको एक बार इस मंदिर में माता के दर्शन जरूर करने चाहिए। ये मंदिर चूहों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।
इसी कारण तो इसे चूहों का मंदिर कहा जाता है। बताया जाता है कि इस मंदिर में करीब 25,000 चूहे रहते हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में काबा कहा जाता है। मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से घूमते वाले इन चूहों को मां का रूप माना जाता है। यहां चूहों को प्रसाद खिलाया जाता है।
इन्हें दिया गया प्रसाद बेहद पवित्र माना जाता है। बताया जाता है कि मंदिर में सफेद चूहे खासतौर से पवित्र होते हैं। इन्हें ही करणी माता और उनके पुत्रों का अवतार समझा जाता है। बीकानेर की यात्रा इस मंदिर में जाए बिना अधूरी ही समझी जाती है। आपको बीकानेर की यात्रा के दौरान ये मंदिर जरूर ही देखना चाहिए।
PC:hindusfestivals
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बुमराह, कुलदीप और अक्षर को ब्रेक, शुभमन गिल समेत नेट्स में अन्य प्लेयर्स ने बहाया पसीना, WI सीरीज के लिए तैयारी शुरू
हमारे ट्रॉफी और मेडल लौटा दो... BCCI ने दी मोहसिन नकवी को चेतावनी, एसीसी मीटिंग में हो गया बड़ा बवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: समाज में स्थायी परिवर्तन का प्रेरक
भारत में कोलेस्ट्रॉल की समस्या: हर चार में से एक व्यक्ति प्रभावित
महाराष्ट्र में शिंदे ने दशहरा रैली की बदली जगह, BJP के सीधे हमले के बीच अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?