इंटरनेट डेस्क। सनातन परंपरा में कार्तिक मास का बहुत ज्यादा महत्व है। इस मास में दीपावली और छठ महापर्व के बाद कार्तिक पूर्णिमा तक बड़े पर्व आते रहते है। अगर बात करें कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की नवमी की तो इसे हिंदू धर्म में आंवला नवमी या फिर अक्षय नवमी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की विशेष पूजा करने पर साधक को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है, तो जानते हैं इसके बारे में।
अक्षय नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि इस साल 30 अक्टूबर 2025 को प्रात काल 10.06 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 31 अक्टूबर 2025 को प्रातकाल 10.03 बजे तक रहेगी। ऐसे में अक्षय नवमी का पावन पर्व 31 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात काल 06.06 बजे से लेकर 10.03 बजे तक रहेगा।
कैसे करें अक्षय नवमी की पूजा 
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की विशेष पूजा की जाती है। सूर्याेदय से पहले व्यक्ति को स्नान-ध्यान कर लेना चाहिए, इसके बाद आंवले के पेड़ के की जड़ में दूध और शुद्ध जल अर्पित करना चाहिए, इसके बाद आंवले के पेड़ की रोली, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, पुष्प, फल, आदि अर्पित करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिएं ।
pc- hindustan
You may also like
 - DLF The Dahlias: 380 करोड़ रुपये की डील... NCR के उद्योगपति ने गुरुग्राम में खरीदे चार नए फ्लैट, महंगी प्रॉपर्टी में दिल्ली-मुंबई को टक्कर
 - बेटी के जन्मदिन पर केक कटते ही पिता ने क्यों लगाई फांसी? 8 महीने पहले भाई ने भी दे दी थी जान
 - एनएचएआई की बड़ी उपलब्धि! टोल कलेक्शन की लागत वित्त वर्ष 2024-25 में 43 प्रतिशत कम हुई
 - घर से मंदिर हटवाया, पूजा नहीं करता... उत्तराखंड हाई कोर्ट में तलाक की अर्जी, महिला ने बताया संत रामपाल कनेक्शन
 - समीरा रेड्डी को मिली उनकी बेस्टी, गाय की बच्ची के साथ होती है दिन की शुरुआत





