इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आज अबू धाबी में खेले जाने वाले एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में ओमान के खिलाफ खेलेगी। रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा। वैसे आज होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास दो अहम विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर होगा।
फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के इविन लुईस और इंग्लैंड के फिल साल्ट के नाम दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 18 पारियों में अब तक 46 छक्के जड़ चुके हैं, उन्हें 50 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 4 और छक्कों की जरूरत है, यदि वह ओमान के खिलाफ ये चार छक्के लगा देते हैं, तो वे सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
वर्तमान में यह रिकॉर्ड इविन लुईस के पास है, जिन्होंने 20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके साथ ही छक्कों की रफ्तार के मामले में भी अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका है, उन्होंने 46 छक्के लगाने के लिए अब तक 305 गेंदों का सामना किया है, फिल साल्ट ने 320 गेंदों में 50 छक्के जड़े थ, अगर अभिषेक ओमान के खिलाफ 14 गेंदों के अंदर 4 छक्के लगा देते हैं, तो वे सबसे कम गेंदों में 50 छक्के पूरे करने का नया विश्व रिकॉर्ड बना देंगे।
pc- espncricinfo.com
You may also like
वृश्चिक राशि वालों के लिए नवरात्रि का पहला दिन बनेगा लकी, शिव जी की कृपा से आएंगे कमाई के नए मौके!
चौंकाने वाला राशिफल: मेष राशि वालों के जीवन में आज आएगा बड़ा बदलाव
वृषभ राशिफल 22 सितंबर 2025: आज होगा बड़ा धमाका, इन फैसलों से बदल जाएगी किस्मत!
Abhishek Sharma ने धोनी को पछाड़कर बनाया गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराएगा: एकनाथ शिंदे