नई दिल्ली। रूस और भारत की दोस्ती जगजाहिर है जो कई देशों को खटकती है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की खुलकर तारीफ करते हुए अमेरिका और अन्य देशों को एक संदेश दिया है। पुतिन ने कहा कि मोदी बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं। उनके लिए भारत का हित सबसे ऊपर है, वो सबसे पहले देश के लिए सोचते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो। इसी के साथ पुतिन ने यह भी कहा कि भारत एक स्वाभिमानी देश है और वो किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है।
व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने उन्होंने अपनी सरकार को निर्देश दिया कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। रूस के दक्षिणी शहर सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में अपनी बात रखते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है जिसकी वजह से उसे अमेरिकी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रूस अब भारत से ज्यादा कृषि उत्पाद, दवाइयां और अन्य उत्पाद खरीदने की योजना बना रहा है इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन बेहतर होगा।
इसके साथ ही पुतिन ने भारत पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की निंदा की। पुतिन बोले, रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर अमेरिका ने टैरिफ लगाया है जबकि वो खुद हमसे यूरेनियम खरीदता है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ दबाव के बावजूद भारत झुका नहीं और रूस से तेल खरीदना जारी रखा इससे स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की भारत की छवि और भी मजबूत हुई है।
The post Vladimir Putin Praised Narendra Modi : व्लादिमीर पुतिन ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, भारत को अमेरिकी टैरिफ घाटे से उबारने के लिए उठाएंगे कदम appeared first on News Room Post.
You may also like
गुरु नानक सभा के श्रद्धालु चलिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना
विश्व विख्यात पुष्करणा ओलम्पिक सावा दस फरवरी काे
Flipkart Festive Dhamaka Sale: 90 हजार से सस्ता मिलेगा iPhone 16 Pro, हाथ से छूट न जाए मौका
चीन की राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में पर्यटकों की संख्या में उछाल ने खींचा विदेशी मीडिया का ध्यान
भारत के आईटी सर्विस सेक्टर की सस्टेनेबल ग्रोथ पिछले तीन वर्षों की ट्रेंडलाइन से ऊपर रहने की उम्मीद : रिपोर्ट