नई दिल्ली। दशहरा और दिवाली के त्योहार आने वाले हैं। उसके बाद शादियों का सीजन यानी सहालग शुरू होगा। इससे ठीक पहले सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। दोनों धातुओं की कीमत में एक हफ्ते के बीच बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से 12 सितंबर को जारी भाव के मुताबिक 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 109707 रुपए हो गई थी। जबकि, 5 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 106338 रुपए थी। यानी एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 3369 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आया।
24 कैरेट सोने की कीमत में उछाल के कारण अन्य कैरेट सोने के भाव में भी तेजी दर्ज की गई है। 12 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 107070 रुपए हो चुकी थी। वहीं, 20 कैरेट सोने की कीमत 97640 रुपए और 18 कैरेट सोने की कीमत 88860 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। बता दें कि 24 कैरेट सोने से बिस्कुट और सिक्के बनते हैं। जबकि, 22 और 20 कैरेट सोने से जेवर और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल हीरे और अन्य रत्नों वाले जेवर बनाने में किया जाता है। इन सभी की आम जनता में बड़ी मांग है। जाहिर है, सोने की कीमत में इजाफे से आम लोगों के लिए इसे खरीदना बड़ी मुश्किल का सबब बन गया है।
सोने के भाव बढ़ रहे हैं, तो चांदी भी लगातार चमक बढ़ा रही है। चांदी ने भी हाल के दिनों में भाव के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 5 सितंबर से 12 सितंबर के बीच चांदी की कीमत में 4838 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। 12 सितंबर को एक किलो चांदी की कीमत 128008 रुपए रही। जबकि, 5 सितंबर को एक किलो चांदी की कीमत 123170 रुपए थी। बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले वक्त में सोने और चांदी की कीमत में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चीन और भारत समेत तमाम देशों ने हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है। इसके अलावा डॉलर को लग रहे झटके और रूस-यूक्रेन युद्ध के जारी रहने से भी सोने और चांदी में जमकर निवेश हो रहा है। इसका असर भी दोनों धातुओं की कीमत पर पड़ा है।
The post Gold And Silver Price: आसमान छू रही सोने और चांदी की कीमत, खरीदने से पहले यहां देखिए भाव appeared first on News Room Post.
You may also like
'कांतारा: चैप्टर 1' पब्लिक रिव्यू: ऋषभ शेट्टी की फिल्म देखने के बाद क्या बोली जनता?
चीन की पहली 8के स्पेस फिल्म 'शनचो 13' लाओस में प्रदर्शित
मैनचेस्टर: यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हमला, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली
आलिया भट्ट और वरुण धवन का मजेदार चैट शो में आगमन
चाहते हैं लंबे समय तक स्वस्थ रहना? बस अपना लें आयुर्वेद का ये तरीका!