नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर 4 बार रेप और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोप लगाया है। मृतक डॉक्टर का नाम डा. संपदा मुंडे है और वह सतारा के फलटण स्थित उपजिला अस्पताल में कार्यरत थी। पुलिस ने डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है। जबकि आरोपी सब इंस्पेक्टर गोपाल बडने को सस्पेंड कर दिया गया है।
#WATCH | Maharashtra | On a woman doctor's death, allegedly by suicide, Satara District SP Tushar Doshi says, "A woman doctor committed suicide. A note was found written on her palm naming two people, including a police official. A case has been registered against them under… pic.twitter.com/BD42ZJTKqS
— ANI (@ANI) October 24, 2025
मृतका की हथेली पर लिखा है, पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल बडने की वजह से मैं आत्महत्या कर रही हूं। उसने मेरे साथ चार बार रेप किया, मुझे मेंटली और शारीरिक तौर प्रताड़ित किया। इससे पहले पीड़िता ने 19 जून को फलटन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को एक पत्र लिखा था और उसमें भी उसने इसी प्रकार के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात महिला डॉक्टर ने सुसाइड किया। उधर इस घटना के बाद से महाराष्ट्र पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस यह जांच कर रही कि मृतक डॉक्टर ने जो आरोप सब इंस्पेक्टर पर लगाए हैं उसमें कितनी सच्चाई है।
उधर, महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि हमने सतारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिया है। इसमें जो भी आरोपी हैं उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। एक महिला डॉक्टर के द्वारा आत्महत्या किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसमें जो भी आरोपी होगा उसे किसी भी हाल मं बख्शा नहीं जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, पुलिस हर एंगल से केस की छानबीन कर रही है।
The post Female Doctor Commits Suicide In Maharashtra : महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर ने हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर कर ली आत्महत्या, सब इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप appeared first on News Room Post.
You may also like

रांची में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 100 से ज्यादा बने कृत्रिम तालाब

कार्य में लापरवाही बरतने पर डीसी ने चार बीपीएम का रोका वेतन

कार्तिक जतरा में कलाकारों की प्रस्तुती पर झूमते रहे लोग

उज्जैन से निर्यात होगा यूरोप के देशों में चना, मूंग,मटर से बना प्रोटीन

दांतों की सफाई के लिए ऑयल पुलिंग: एक प्रभावी उपाय




