उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और लखनऊ में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सुबह 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है।
37 जिलों में लू का अलर्टमौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 37 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में भी लू चलने के आसार हैं।
27 अप्रैल से बारिश की संभावनाहालांकि मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 27 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
वाराणसी सबसे गर्म जिलालखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज, आगरा, कानपुर और झांसी में भी तापमान अत्यधिक उच्च स्तर पर रहा।
आने वाले दिनों में तापमान वृद्धि जारीअगले पांच दिनों में प्रदेश का तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का असर महसूस होगा। हालांकि तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।
The post first appeared on .
You may also like
कश्मीर के टैक्सी ड्राइवर ने अपनी जान जोखिम में डालकर आतंकी हमले में बचाई परिवार की जान
आचार्य चाणक्य: आपको बर्बाद कर सकती हैं स्त्रियों के अंदर की यह बुराइयां, जिंदगी हो जाएगी तबाह ♩
गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई FIR
PM मोदी के वो 70 शब्द, जिसे सुन थर्र-थर्र कांप रहा होगा पूरा पाकिस्तान; मुनीर तो बिल में घुस जाएगा
अजमेर में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 6 पाक नागरिक! इस बार उर्स में नहीं आ सकेंगे पाक जायरीन, सुरक्षा कारणों से बढ़ी चिंता