नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में 2 नवंबर 2025 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका महिला टीम को 52 रनों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में मिली इस जीत ने न सिर्फ करोड़ों भारतीय फैंस का सपना पूरा किया, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया युग शुरू कर दिया।   
   
विजेता बनीं मालामाल, उपविजेता भी हुई करोड़पति
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम पर पैसों की बरसात हुई। ICC ने इस सीजन के लिए प्राइज पूल में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि की थी। वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भारतीय महिला टीम को विनिंग प्राइज के तौर पर 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो कि लगभग ₹39.77 करोड़ होते हैं, की बड़ी राशि मिल गई। यह महिला क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।
   
वहीं, उपविजेता रही साउथ अफ्रीका की टीम ने भी टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली प्रोटियाज टीम को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साउथ अफ्रीका की महिला टीम को उपविजेता राशि के रूप में 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹19.88 करोड़) की मोटी रकम मिली।
   
एकतरफा प्रदर्शन से हासिल किया खिताब
फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने एक मजबूत टोटल खड़ा किया। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इसी के साथ भारत ने फाइनल मैच 52 रनों से जीत लिया। ICC महिला वर्ल्ड कप में इनामी राशि का इतना बड़ा होना महिला क्रिकेट में बढ़ते निवेश और लोकप्रियता को दिखाता है। यह ऐतिहासिक जीत न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई पहचान देगी, बल्कि देश भर की लाखों युवा लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित भी करेगी।
  
You may also like

दिल्लीः धुंध से राहत मिलने की उम्मीद धुंधली, सुबह दरवाजा खोलते ही घर में घुसता है जहर

PNB Vacancy 2025: ये डिग्री पंजाब नेशनल बैंक में दिला सकती है ₹85000 वाली जॉब, ऑफिसर पदों पर 750 वैकेंसी

विधवा महिला अपशगुन होती है,' मनोरम देवी पर राजद सांसद सुरेंद्र यादव की टिप्पणी से भड़कीं जदयू नेत्री पार्वती देवी.

दिल्ली दंगा: मुझपर UAPA के तहत कोई केस नहीं बनता, शिफा उर रहमान ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

भारत बना रहा 1000 परमाणु बमों का बाप!...पूरा पाकिस्तान एक झटके में साफ, अमेरिका ने पहले ही किया था खुलासा