अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 Highlights: सबसे कम वोट पाकर मृदुल तिवारी हुए एविक्ट, शहबाज-गौरव को मिली कैप्टेंसी की दावेदारी

Send Push
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बुधवार को किसी एक सदस्य का सफर इस शो से खत्म हो जाएगा। घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें कई राउंड हो रहे हैं। अब लाइव ऑडियंस के घर के अंदर आने की बारी है। वे शहबाज, कुनिका और गौरव की टीम में से सदस्यों को वोट देंगे। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वो कैप्टेंसी का दावेदार बन जाएगा। जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे, वो एविक्ट हो जाएगा। जानिए 12 नवंबर 2025 के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ।

Bigg Boss 19 Highlights:

तान्या ने कहा- अशनूर का ईगो है बड़ा
सुबह होते ही तान्या और फरहाना ने अशनूर के बारे में बात की। तान्या ने कहा कि वो अकेले पड़ गई है, लेकिन उसका ईगो इतना बड़ा है कि वो बात ही नहीं करना चाहती है। फरहाना ने भी कहा कि उनकी अशनूर से 2-3 बार लड़ाई हो चुकी है, इसलिए वो बात नहीं करेंगी।

अमल ने इंडस्ट्री के बारे में किया खुलासा
अमल मलिक ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में लफड़ा है। पापा डब्बू अपने करियर में वैसी छलांग नहीं लगा पाएं, क्योंकि उनको राजनीति आती थी, लेकिन उनके भाई सब आगे तक गए। म्यूजिक माफिया नेक्स्ट लेवल हैं। मुझे तो क्रिकेटर बनना था। स्पोर्ट्स ही करना था। फिर गौरव ने बोला कि आपको सलमान खान तक पहुंचा दिया। अमल ने बोला कि असिस्टेंट बनने गया, पर नहीं मिला। फिर मैंने न्यूजीलैंड में मौसी को फोन किया और कहा कि मैं आ रहा हूं।

गौरव और प्रणित ने ली फिरकी
अमल की न्यूजीलैंड जाने वाली बात पर गौरव और प्रणित ने फिरकी ली। गौरव ने कहा कि मुझे जाना होगा तो मेरी मौसी कानपुर में रहती है तो मैं वहां जाऊंगा। प्रणित ने बोला कि पहला प्रॉब्लम था कि सलमान खान के साथ काम किया, नहीं चला। दूसरी प्रॉब्लम थी कि न्यूजीलैंड जा रहा हूं। वाह।

कुनिका की एक बात फरहाना के दिल को छू गई
फरहाना ने कुनिका को कहा कि उनकी एक बात दिल को छू गई। और अगर किसी की बात दिल को छू जाती है तो उसके लिए कुछ भी कर सकती हैं। इसके बाद फरहाना ने जाकर कुनिका को गले लगा लिया। ये देखकर तान्या को कुछ हजम नहीं मिला। फरहाना ने कहा- पूरे घर को बता दो कि उनकी नई बेटी बन गई है।

अमल ने फरहाना को कहा- वो गेमर है
बाद में अमल ने फरहाना को लेकर कुनिका से कहा कि वो गेमर है। चिपक रही है।

फैमिली वीक से कौन आएगा?
गौरव ने तान्या से पूछा कि फैमिली वीक में कौन आएगा? तो उन्होंने कहा कि मौसी या मामी आएंगी। ये सुनकर शहबाज और प्रणित हैरान रह गए। कहने लगे कि वो मां या भाई की बात नहीं करती। बाद में फरहाना ने तान्या को बोला कि ये लोग तुम्हें रोस्ट कर रहे हैं। प्रणित ने शहबाज को बोला कि तुमने बोला था कि तुम्हारे बाहर दोस्त नहीं हैं। पर तान्या ने जवाब नहीं दिया।

राजनीति के कार्य के अंजाम का दिन
बिग बॉस ने एसेंबली रूम में बैठे घरवालों से कहा कि राजनीति में प्रचार के बाद फैसला वोटिंग से होता है। उन्होंने बताया कि वोटिंग घरवाले नहीं करेंगे। इस सीजन में पहली बार इस शो के फैंस के लिए दरवाजे खुल रहे हैं। वो लाइव वोटिंग करेंगे। तीन बैच में दर्शक घर में आएंगे। हर बैच के सामने एक पार्टी प्रचार करेगी। ये प्रचार इंडिविजुअल होगा। वोटिंग भी ऐसी ही होगी।

एक्टिविटी जीतने का मिला फायदा
कुनिका और गौरव एक्टिविटी जीते थे। इससे उन्हें फायदा मिलेगा। शहबाज की पार्टी ने एक भी एक्टिविटी नहीं जीती। इसलिए फैंस से बात करने के लिए स्टेज पर सिर्फ साढ़े 7 मिनट मिलेंगे। कुनिका और गौरव को 15 मिनट मिलेंगे।

होगा मिड वीक एविक्शन
बिग बॉस ने घरवालों को झटका दिया। कहा कि लाइव वोटिंग में जिस सदस्य को सबसे कम वोट मिलेंगे, वो सदस्य सीधे-सीधे घर से बाहर हो जाएगा। जिन दो सदस्यों को ज्यादा वोट मिलेंगे, वो कैप्टेंसी के दावेदार बनेंगे।

अमल ने कहा- मालती या अशनूर हो सकते हैं एविक्ट
अमल को लगता है कि अशनूर या मालती एविक्ट हो सकते हैं। मालती को लेकर कहा कि उसके साथ रहकर भी उसे समझ नहीं पाए तो दर्शक क्या ही समझ रहे होंगे। उधर गौरव ने सीधे मालती से कहा कि वो जा सकती हैं। पर मालती ने कहा कि उनके लिए 1 मिनट ही काफी है फैंस को समझाने के लिए।

घर में आए फैंस
घर के अंदर फैंस आ चुके हैं। उन्हें देखकर घरवाले बहुत खुश हैं। बिग बॉस ने उनसे कहा कि अब बारी है फैंस का दिल जीतने की। गौरव, मृदुल और प्रणीत 15 मिनट तक अपने फैंस को खुश करने के लिए एंटरटेन करेंगे। सबसे पहले मृदुल आते हैं। वो अपने बारे में बोलते हैं कि कोई गेम प्लान नहीं है। जैसा अपने घर हैं, वैसा रह रहे हैं। भाईचारा भी निभाया। गौरव भाई के साथ पूरे सम्मान के साथ रहा। मृदुल के बाद प्रणित आते हैं, उनके लिए हूटिंग भी होती है।

प्रणित ने फैंस को किया खुश
प्रणित ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार मैटर करता है। वो बहुत सिंपल इंसान हैं। रिएलिटी शो देखे भी नहीं थे। जब यहां आने वाले थे, तब बहुत सहम गए थे। लगा था कि इस शो में लोग सिर्फ झगड़े करने आते हैं, लेकिन जब फरहाना को देखा, तब शक यकीन में बदल गया। उन्होंने अशनूर पर जोक मारा कि वो बाहर होना चाहती है, क्योंकि उसे लगता है कि सीक्रेट रूम में अभिषेक बजाज है। मालती के लिए कहा कि वो क्या बोलती है, उसे खुद समझ नहीं आता।

गौरव खन्ना की आई बारी
गौरव ने बताया कि उन्होंने कई शोज किए हैं। फैंस से बोला कि आपने ना देखा हो, लेकिन आपके मां-बाप ने देखे होंगे। फिर झोली में बिग बॉस आकर गिरा। इसके बाद गौरव ने अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से सभी को एंटरटेन किया।

गौरव, प्रणित और मृदुल को लेकर हो रही वोटिंग
बिग बॉस ने फैंस से कहा कि गौरव, मृदुल और प्रणित में से जो सदस्य पसंद आया, उसके लिए वोटिंग करें। इसके बाद सभी ने बैलेट बॉक्स में वोटिंग की।

तान्या, फरहाना और कुनिका की आई बारी
गौरव की टीम के बाद अब कुनिका की टीम की बारी आई। सबसे पहले फरहाना ने फैंस से बात की। उन्होंने कहा कि जो सच को सच और झूठ को झूठ बोलने की हिम्मत रखता है, वो फरहाना है। फरहाना के बाद तान्या और कुनिका ने भी फैंस को एंटरटेन किया।

अब शहबाज की टीम की आई बारी
शहबाज की टीम को सिर्फ साढ़े 7 मिनट ही मिले हैं। पहले मालती चाहर ने फैंस को अपने बारे में बताया। इसके बाद अशनूर ने फैंस से बात की और वोट करने की अपील की। इसके बाद शहबाज ने सभी को खूब हंसाया।

आ गया फैंस का रिजल्ट
बिग बॉस ने एसेंबली रूम में अमल से बैलट बॉक्स खुलवाया और जिस-जिस को वोट मिला है, उसे दे दिया। शहबाज को 28 वोट मिले। कुनिका को 16 वोट मिले। फरहाना को भी 16 वोट मिले। मृदुल को चार वोट मिले। अशनूर को 15 वोट मिले। तान्या को 18 वोट मिले। गौरव को 24 वोट मिले। प्रणित को 21 वोट मिले। मालती को 7 वोट मिले।

शहबाज और गौरव को मिले सबसे ज्यादा वोट
शहबाज और गौरव को सबसे ज्यादा वोट मिले। वो कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं।

मृदुल तिवारी होंगे एविक्ट
चूंकि मृदुल को सिर्फ 4 ही वोट मिले थे। उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। इसलिए वो शो से एविक्ट होते हैं।

गौरव के छलके आंसू
मृदुल के जाने से गौरव रो पड़े। उनके जाने से सभी की आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे। गौरव उनसे कहते हैं कि वो उनके घर जरूर आएंगे। गौरव को पछतावा हो रहा है कि उन्हें मृदुल को अपनी टीम में नहीं लेना चाहिए था। वहीं, तान्या रो पड़ीं कि वो मृदुल को छोटा भाई मानती थीं, लेकिन वो उनसे नफरत करता था। अमल ने कहा कि वो माफी मांग के गया और कुनिका मैम के पैर छूकर गया, जबकि उसे सबने कितना बोला, ये उसके संस्कार हैं।

मृदुल को बनाया था साइड किक
फरहाना ने बाद में कहा कि गौरव ने मृदुल को ओवर शैडो कर दिया था। उसको अपना साइड किक बनाया था। फिर अमल ने कहा कि मृदुल ने गौरव को बड़ा भैया माना था। वो अपने दिमाग से उसको चलाते थे। मृदुल का दिमाग कभी नहीं चलने दिया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें