कल का मौसम 04 नवंबर 2025, नई दिल्ली: ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट सामने आया है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां आने वाले दिनों में बादल छाने की संभावना है। वहीं, यूपी में तापमान बढ़ने वाला है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इस बीच उत्तराखंड में अच्छी-खासी ठंड पड़ने की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में तो उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। वहीं, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश की आशंकामौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी वर्षा की संभावना। 4 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरज-चमक और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसमदिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन (5 नवंबर तक) तक मुख्यतः साफ या आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। रात और सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग रहेगा। बता दें धीमी हवाओं के कारण रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई जिससे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 पर पहुंच गया।
कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में अब कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव के समाप्त होने के बाद अब यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। चक्रवात के बाद प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। यूपी में 8 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 4 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह 5 और 6 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। 7 और 8 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसमपहाड़ी राज्यों में मौसम बदलने वाला है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर चलने के साथ ठिठुरन बढ़ने की भी आशंका है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने के आसार हैं। 4 और 5 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

You may also like

इंदौर में आधी रात 'ऑपरेशन क्लीन', राऊ में ज्वलनशील केमिकल और 40 हजार टायरों का अवैध भंडारण, 10 फैक्ट्रियों पर ताला

बिहार में अजगर की दहशत: 20 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला सूर्या का बल्ला तो टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी, 2026 में ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान

बोनी कपूर की सास सत्ती विनोद खन्ना पर भड़की थीं, कहा था- ऐसे मुश्किल आदमी के लिए पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है

भारत की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया निवेश के लिए आकर्षित हो रही है : लोकसभा अध्यक्ष