पटना: तो लीजिए बिहार विधानसभा 2025 में परिवारवाद का एक और अखाड़ा खुल जाएगा। बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव, लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष समेत कुछ अन्य लोगों की पंक्ति में अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी नाम जुड़ जाएगा। जानिए उपेंद्र कुशवाहा के परिवार के वे लोग कौन हैं, जो रालोमो के टिकट पर विधासनसभा चुनाव लड़ेंगे?
एनडीए से हिस्सेदारी में मिली छह सीटें
सीटों की हिस्सेदारी पूरी होने के बाद यह जानकारी मिली कि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी अब सासाराम, दिनारा, उजियारपुर , महुआ, बाजपट्टी, मधुबनी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेगी।
कौन किस सीट से हो सकता है रालोमो का उम्मीदवार?
सासाराम विधानसभा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सूत्रों के मुताबिक, सासाराम विधानसभा से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी चुनाव लड़ सकती है। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता इस बार सासाराम से तैयारी में जुटी हुई थीं।
महुआ विधासनसभा: रालोमो सूत्रों के अनुसार, महुआ विधानसभा से उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र या फिर बहु के चुनाव लड़ने की संभावना अधिक हैं। इस सीट से वर्ष 2020 में उपेंद्र कुशवाहा ने रविन्द्र कुमार को उतारा था, पर ये चुनाव हार गए थे। इन्हें लगभग छह हजार मत मिले थे।
दिनारा विधानसभा: दिनारा विधानसभा से उपेंद्र कुशवाहा आलोक कुमार को उतारने जा रहे हैं। ये बालू व्यवसाई हैं। साथ ही राजपूत जाति से भी हैं। इस सीट को ले कर काफी विवाद भी चला। जदयू के रणनीतिकार यह सीट अपने पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को लड़ाना चाहते थे। यह सीट राजद की सीटिंग सीट है। यहां से विधायक राजद के विजय मंडल हैं।
बाजपट्टी विधानसभा: रालोमो के सूत्रों के हिसाब से बाजपट्टी से रामेश्वर महतो चुनाव लड़ सकते हैं। वर्ष 2015 में उपेंद्र कुशवाहा ने बाजपट्टी से रेखा देवी को लड़ाया था, पर इन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
उजियारपुर विधानसभा: रालोमो के सूत्रों के अनुसार, उजियारपुर विधानसभा से पंकज कुशवाहा चुनाव लड़ सकते हैं। वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से कुमार कांत उजियारपुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन तब वे राजद के आलोक मेहता से हार गए थे।
मधुबनी विधानसभा: रालोमो के अनुसार, पार्टी मधुबनी से भी चुनाव लड़ने जा रही हे। यहां से माधव आनंद इनके उम्मीदवार हो सकते हैं।

You may also like
जिमी शेरगिल के पिता प्रख्यात पेंटर सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
20 या 21 अक्टूबर? अयोध्या के ज्योतिषाचार्य से जानें दीपावली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
23 साल बाद किसी वेस्टइंडीज ओपनर ने ठोका भारत में टेस्ट शतक, इतिहास रचकर जॉन कैंपबेल ने क्या कहा?
ईपीएफओ से अब 100 फीसदी तक की निकासी कर सकेंगे सदस्य, न्यासी मंडल ने दी मंजूरी
Mahagathbandhan List: कल आ जाएगी महागठबंधन की लिस्ट! दिल्ली में खरगे घर पर तेजस्वी ने की महामंथन