अगली ख़बर
Newszop

Bihar Election 2025: 'दोस्ताना' नहीं ये तो सिर-फिटौव्वल है! फंस गई महागठबंधन की 9 सीटें, देखिए पूरी लिस्ट

Send Push
पटना: अब तक महागठबंधन जिसे दोस्ताना संघर्ष का नाम दे रहा था, वो आपसी सिर फुटौव्वल साबित हुआ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ जो हुआ और जो प्रतिक्रिया आई, वो तो साफ संकेत है। इस सिर फुटौव्वल को दोस्ताना संघर्ष कहकर महागठबंधन के नेता जो डैमेज कंट्रोल करना चाहते थे, उनकी हद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने खींच दी। ये और बात है कि महागठबंधन की तरफ से इस नाम पर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है कि नामांकन वापस हो जाएगा। लेकिन, बात तो अभी बिगड़ी हुई है। आप भी जानिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ क्या हुआ और उन्होंने क्या कहा?





राजेश राम से भिड़ेंगे सुरेश पासवान!ये तो कई सीटों को लेकर चल रहा था, मगर अब महागठबंधन के साथी दल आमने-सामने हो गए है। इसकी पराकाष्ठा तब सामने आई जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुंबा विधानसभा सीट पर भी राजद ने अपना कैंडिडेट उतार दिया। कुटुंबा से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने लालटेन के सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं, राजेश राम भी यहां से नामांकन करने जा रहे हैं।





राजेश राम ने मोर्चा खोल दिया!तो ये मान लिया नहीं जाए कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मोर्चा खोल दिया! इसे राजेश राम के पोस्ट से समझिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'दलित दबेगा नहीं - झुकेगा नहीं अब इंकलाब होगा। जय बापू, जय भीम, जय संविधान, जय कांग्रेस।'





कुटुंबा समेत 9 सीटों पर संग्राम
  • गौरा बराम
ये विधानसभा भी आपसी जंग के दरवाजे पर है। राजद ने अफजल अली पर दांव लगाया तो वीआईपी ने संतोष सहनी को उतार डाला। ये मुकेश सहनी के भाई हैं।

  • तारापुर
यहां से राजद के अरुण कुमार के खम ठोक रहे हैं तो दूसरी ओर वीआईपी के सकलदेव बिंद नौका चलाने को तैयार हैं।

  • राजापाकड़
इस सीट पर भी तलवारें खींची हुई हैं। यहां जंग कांग्रेस और वीआईपी के बीच है। कांग्रेस से प्रतिमा दास तो वीआईपी से मोहित दास टकरा रहे हैं।

  • बिहारशरीफ
बिहारशरीफ में कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने हैं।कांग्रेस ने ओमर खान को तो सीपीई ने शिव कुमार यादव को चुनावी जंग में उतारा है।

  • बछवाड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दोस्ताना संघर्ष का संकेत बछवाड़ा विधानसभा से भी मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय की बछवाड़ा सीट पर वाम दल सीपीआई और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। कांग्रेस ने यूथ प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को बछवाड़ा से टिकट दिया है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) पहले ही इस सीट से अवधेश राय को सिंबल दे चुकी है।

  • लालगंज
वैशाली के लालगंज विधासनसभा में अभी तक दोस्ताना संघर्ष ही दिख रहा है। यहां से तय ये था कि राजद के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस ने कांग्रेस ने लालगंज सीट को बनिया समाज के उम्मीदवार को सौंप दिया है। कांग्रेस ने इस सीट से आदित्य कुमार राजा को उम्मीदवार बनाया है। शिवानी का सीधा आरोप है कि कांग्रेस ने पैसा लेकर टिकट बेच दिया।

  • वैशाली
वैशाली विधानसभा भी दोस्ताना संघर्ष का गवाह बनने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस यहां से संजीव कुमार को टिकट दे दी है और राजद ने भी अजय कुशवाहा को।

  • झंझारपुर
झंझारपुर विधानसभा में भी वाम दल और कांग्रेस के बीच संघर्ष अभी चल रहा है। यहां भी वाम दल और कांग्रेस में तलवारें खींची हुई है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें