अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब फिर से दिन में धूप और रात में ठंड हो रही है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा का असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम बहुत हद तक बदल गया है। रात के समय में अब AC और कूलर भी चलना बन्द हो गए हैं। लोग स्लो पर पंखा चलाकर अपना काम चला रहे हैं। उधर ग्रामीण क्षेत्र में बिना पंखे के ही रात में ठीकठाक ठंड पड़ रही है। प्रदेश में इस समय शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा ठंड पड़ रही है।
6 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
साथ ही सुबह के समय दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसी तरह 9, 10 और 11 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
वहीं प्रदेश के तापमान लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी न्यूनतम तापमान में कमी शुरू हो जाती है तो कभी अधिकतम तापमान में गिरावट जारी हो जाती है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अपने सामान्य से ऊपर है। हालांकि बरेली में न्यूनतम तापमान बहुत गिर गया है।
बरेली में 13.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां तापमान सामान्य से 2.6℃ नीचे दर्ज किया गया है। इसी तरह मेरठ और शाहजहांपुर में 15.6℃, नजीबाबाद में 16.2℃, बाराबंकी और हरदोई में 16.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं लख़नऊ में 18.4℃ न्यूनतम और 30.4℃ अधिकतम दर्ज किया गया है।

You may also like

युवाओं को ज्ञान और डिजिटल उपकरणों से सशक्त बनाना सतत भविष्य की कुंजीः डॉ. जितेन्द्र सिंह

चुनावी फर्जीवाड़े के खिलाफ 8 नवंबर को सभी राज्यों में होंगे कार्यक्रम : वेणुगोपाल

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पर्यावरण पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

पीथमपुर की फैक्ट्री में आग लगने से दो लोग जिंदा जले

डब्ल्यूपीएल 2026: दीप्ति शर्मा और लौरा वोल्वार्ड्ट रिलीज, विश्व कप का बेहतरीन प्रदर्शन नहीं आया काम