अगली ख़बर
Newszop

मुंबई एयरपोर्ट 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, आपकी फ्लाइट कैंसल तो नहीं? चेक करके ही घर से निकलें

Send Push
मुंबई : 20 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे के दोनों क्रॉस रनवे नंबर 09/27 और 14/32 बंद रहेंगे। क्रॉस रनवे को 6 घंटे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान यहां से न तो कोई प्लेन उड़ान भर सकेगा न ही किसी फ्लाइट की लैंडिंग होगी। यह सब मॉनसून के बाद हर साल होने वाली बड़ी रखरखाव योजना के तहत किया जा रहा है। ये रनवे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कुल छह घंटे उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह बंदी पहले से तय रखरखाव कार्यों के लिए रखी है। मॉनसून की भारी बारिश से रनवे की सतह पर पानी जमा हो जाता है और जगह-जगह दरारें पड़ जाती हैं।

रनवे बंद करके ये होगा कामइसी वजह से हर साल मानसून खत्म होने के बाद रनवे की गहन सफाई की जाती है और जरूरी मरम्मत का काम पूरा किया जाता है। इस काम में रनवे की सतह साफ करना, दरारें भरना, नई मार्किंग करना और लाइटिंग व्यवस्था की पूरी जांच शामिल होती है।

यात्रियों को हो सकती है परेशानीएयरपोर्ट अधिकारियों ने पायलटों को पहले ही नोटिस यानी नोटम जारी कर दिया था। इस नोटिस की वजह से सभी एयरलाइंस को अपनी उड़ानें पहले से प्लान करने का पूरा मौका मिल गया। वे इस दौरान मुंबई के मुख्य रनवे नंबर 09आर/27एल का इस्तेमाल करेंगी। प्रबंधन का मानना है कि पहले से की गई यह सूचना उड़ानों में देरी को काफी हद तक कम कर देगी और यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

यात्रियों के लिए अडवाइजरीमुंबई भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां रोजाना नौ सौ से ज्यादा उड़ानें संचालित होती हैं। छह घंटे की इस बंदी में करीब सौ से डेढ़ सौ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। फिर भी मुख्य रनवे पूरी तरह चालू रहेगा, इसलिए ज्यादातर फ्लाइट्स अपने तय समय पर या मामूली देरी से उड़ान भरेंगी और उतरेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 20 नवंबर को मुंबई आने या जाने वाली अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर जरूर जांच लें।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें