नई दिल्ली: भारी बारिश का अनुमान लगाने में एक बार फिर मौसम विभाग फेल रहा। सुबह पांच बजे तेज बारिश और तेज हवाओं के बाद येलो अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट किया गया। इसकी वजह से एजेंसियों को रेड अलर्ट की तैयारियों का समय नहीं मिला। राजधानी में 2009 के बाद से मई में एक दिन में हुई यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 2021 में 100 एमएम से अधिक बारिश एक ही दिन में हुई थी। येलो अलर्ट को रेड अलर्ट में बदलामौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी का येलो अलर्ट जारी किया था। येलो अलर्ट सबसे हल्का अलर्ट होता है। हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना जताई गई थी। वहीं बारिश भी बूंदाबांदी या हल्की होने का पूर्वानुमान किया गया था। लेकिन सुबह चार बजे अचानक मौसम में आई तबदीली के बाद मौसम विभाग ने येलो अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट किया। बारिश चार पांच घंटों में कुछ जगहों पर 70 एमएम से अधिक हो गई। विंड स्पीड कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसकी वजह से सुबह जब लोग अपने ऑफिस और बच्चे अपने स्कूल के लिए निकले तो उन्हें सड़कों पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हर जगह पानी भरा हुआ नजर आ रहा था। अब तक इस साल सामान्य से काफी कम हुई बारिशजनवरी से अप्रैल तक इस बार कुल 10.5 एमएम बारिश ही हुई थी। 2 मई को महज चार-पांच घंटे में 77 एमएम से अधिक बारिश हो गई। इससे अधिक बारिश 2021 में हुई थी। 20 मई 2021 को 119.3 एमएम बारिश हुई थी। यह बारिश गुजरात तट से टकराए तोकते साइक्लोन का असर था। यह मई में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश थी। देर शाम तक मौसम विभाग महज 2009 से हुई बारिश का रेकॉर्ड ही दे पाया। पंद्रह दिन में 7 से 10 डिग्री कम हुआ तापमानतेज आंधी और बारिश की वजह से महज पंद्रह दिन में राजधानी में अलग-अलग जगहों पर तापमान 7 से 10 डिग्री तक कम हो गया। लोदी रोड में 5.15 बजे तापमान 28.2 डिग्री था। यह साढ़े पांच बजे 20.7 डिग्री सिमट गया। जाफरपुर कला में सुबह 5.15 बजे तापमान 28.4 डिग्री था। यह 5.30 बजे कम होकर 19 डिग्री पर सिमट गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी (सफदरजंग) का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 10.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.2 डिग्री कम रहा। आज और कल का येलो अलर्टशनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश आ सकती है। आंधी आने की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर तक रह सकती है। आंधी शाम या रात के समय आएगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 4 से 8 मई तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इसके लिए कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री तक रह सकता है।
You may also like
चन्नी के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, 'पाकिस्तान परस्ती की बात स्वीकार नहीं'
चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
खाली पेट चाय पीने की आदत? हो जाएं सावधान!
लहसुन छीलने का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा, एक बार में ही निकल जाएंगे सारे छिलके 〥
IPL 2025 के दौरान खिलाड़ी ने जाहिर किया अपना दुख, कहा- 'टीम इंडिया में वापस आऊंगा…' IPL