अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी प्रदेश में भीषण ठंड का कहर नहीं शुरू हुआ है लेकिन सुबह और रात में ठीकठाक ठंड पड़ने लगी है। इस समय सुबह के समय कहीं-कहीं पर कोहरा का असर भी देखने को मिल रहा है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कोहरा का असर दिखाई पड़ सकता है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसकी वजह से आगामी दिनों में ठंड बढ़ सकती है।
7 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान कोहरा का असर दिखाई पड़ सकता है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 8, 9 और 10 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है। 11 और 12 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में भी कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
वहीं तापमान की बात करे तो प्रदेश में गिरावट और बढ़ोतरी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी कमी आ गई है। मेरठ में सबसे कम 13.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है जबकि मुजफ्फरनगर में 13.8℃, बरेली में 14.2℃, नजीबाबाद में 14.5℃, इटावा में 14.6℃, अलीगढ़ में 14.8℃, बुलंदशहर में 15℃, शाहजहांपुर में 15.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 19.1℃ न्यूनतम और 30℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने राज्यभर में ठंड में इजाफे की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के गंगा के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। फिलहाल दिन के समय हल्की धूप राहत दे रही है, लेकिन शाम के बाद ठंडी हवाएं मौसम को ठिठुरन भरा बना रही हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी तेज हो गई है, जिसके असर से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री तक गिर सकता है, जबकि दिन का तापमान लगभग सामान्य रहेगा। इस बदलाव के चलते सुबह और देर शाम के समय सर्दी का अहसास और बढ़ जाएगा। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर जैसे गंगा के मैदानी इलाके इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रात के समय हल्की ठंडी हवाओं के साथ कोहरा भी पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा।

You may also like

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली... जानें क्या है कांग्रेस का मेगा प्लान

भाजपा सांसद रविकिशन ने की लालू यादव के बेटे की तारीफ, आखिर वजह क्या है?

'बारामूला' के मानव कौल बोले- सबसे बेहतरीन थे चॉल में बिताए वो दिन, अमीर घरों के बच्चे आर्टिस्ट ही नहीं बन पाते

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने क्यों कहा, EC का फर्जीवाड़ा बंद नहीं होगा!

केरल: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का दिया आदेश