अगली ख़बर
Newszop

AAP के बाद अब बीजेपी ने जारी की MCD उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला टिकट

Send Push
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में 12 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसे पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपनी लिस्ट जारी की थी। ऐसे में अब लोगों को कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट का है। बीजेपी की तरफ से मुंडका से जयपाल सिंह दराल को टिकट मिला है। वहीं, शालीमार बाग- बी से अनीत जैन मुकाबले में उतरी हैं। शालीमार बाग सीट सीएम रेखा गुप्ता के विधायक बनने के बाद खाली हुई है।

चांदनी चौक से सुमन गुप्ता को टिकट
अशोक विहार से वीना असीजा पार्टी की उम्मीदवार होंगी। चांदनी चौक से पार्टी ने सुमन कुमार गुप्ता पर भरोसा जताया है। इस सीट पर पहले से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। चांदनी महल सीट से सुनील शर्मा बीजेपी की तरफ से दावेदारी पेश करेंगे। वहीं, द्वारका बी से मनीषा राजपाल सहरावत को पार्टी ने टिकट दिया है। दिचाऊं कला से रेखा रानी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। नारायणा से चंद्रकांता शिवानी को मैदान में उतारा गया है।



दक्षिणपुरी से रोहिणी राज पर भरोसा

दक्षिणपुरी सीट से रोहिणी राज की दावेदारी पर मुहर लगी है। शुभ्रजीत गौतम संगम विहार ए से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल पर पार्टी की तरफ से जीत दर्ज करने की जिम्मेदारी होगी। विनोद नगर वार्ड से सरला चौधरी नगर निगम उप-चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगी। एमसीडी के 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है। इस साल की शुरुआत में 11 पार्षदों के विधायक चुने जाने के बाद ये सीटें रिक्त हो गई थीं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें