बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के कारण एडमिट कराया गया। अपनी मां की सेहत की खबर सुन शिल्पा दौड़ती-भागती अस्पताल पहुंचीं। मलाइका अरोड़ा भी अपने बेटे अरहान के साथ हॉस्पिटल के बाहर नजर आईं। इनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वो लीलावती अस्पताल के बाहर हैं और अंदर की ओर जाती दिख रही हैं। वो काफी जल्दी में नजर आ रही है।
बेटे संग मलाइका भी पहुंचीं अस्पताल
शिल्पा की मां के बारे में सुन मलाइका अरोड़ा भी अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ उनके बेटे अरहान भी नजर आए। दोनों हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। दोनों ने मास्क से चेहरे को ढका हुआ था।
शिल्पा की मां के लिए फैंस मांग रहे दुआ
शिल्पा की मां के बारे में जानकर फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट किया, 'रक्षा करना भगवान'। दूसरे ने कहा, 'जल्दी से ठीक हो जाओ।' एक और फैन लिखते हैं, 'वो जल्दी सेहतमंद हो जाएंगी।'
विदेश जाने की नहीं है इजाजत
मालूम हो कि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट में 60 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का केस चल रहा है। इस मामले में दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी हुआ था। दोनों देश से बाहर नहीं जा सकते। एक्ट्रेस ने इसकी अनुमति के लिए याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

You may also like

मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या, क्या पुराने दौर में लौट रहा है बिहार?

जिसेˈ मां की तरह माना उसी गीता चाची से दिल लगा बैठा तो उसे क्यों मारा? ये कहानी सुनाते हुए रोने लगा भतीजा﹒

Vodafone Idea Unlimited 5G: इन शहरों में शुरू हुई सर्विस, जानें ऑफर, प्लान और जरूरी जानकारी

छोटे AI रोबोट ने बड़े वालों को बहकाया, काम छुड़वाकर अपने साथ ले गया, बोला- घर नहीं जाते तो मेरे साथ चलो

100ˈ नंबर डायल कर शख्स बोला- सुनो आते समय 2 बोतल बीयर लेते आना जाने फिर क्या हुआ﹒