रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा बुंडू थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाई गई जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप सवारी वैन रांची-टाटा हाईवे पर गोसाईडीह गांव के पास पलट गई।   
   
गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलटी
पुलिस के अनुसार, पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क किनारे खेत में पलट गया। वाहन में ऊपर और नीचे बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
   
सभी मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान ब्रजकिशोर मुंडा (35), रासबिहारी मुंडा (45), डोमन सिंह मुंडा (48), और जगरनाथ सिंह मुंडा (55) के रूप में की गई है। सभी मृतक बुंडू थाना क्षेत्र के सिगिद और ऊपर बालालौंग गांव के निवासी थे। इसकी सूचना मिलते ही बुंडू थाने के प्रभारी रामकुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से बुंडू अनुमंडल अस्पताल भेजा।
   
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को रिम्स, रांची रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा, बीडीओ सावित्री कुमारी और अंचलाधिकारी हंस हेंब्रोम भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस आदि की तत्काल व्यवस्था कराई।
   
विधायक विकास कुमार मुंडा ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक है। आदिवासी समाज ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बुंडू के ताऊ मैदान में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को स्थगित कर दिया है।
  
You may also like
 - ऑपरेशन सिंदूर के साथ और कौन सी तैयारी चल रही है... नेवी वाइस चीफ ने दी बड़ी जानकारी
 - केरल स्टोरी और लव जिहाद को बताया था बकवास, 4 बच्चों वाले मुसलमान के प्यार में पड़ी बेटी हुई बागी तो CPM नेता का फूटा दर्द
 - जेडी वेंस ने अपनी हिंदू पत्नी के बारे में ऐसा क्या कहा, जिस पर छिड़ी चर्चा
 - राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर खंडपीठ में धमकी भरे मेल से हड़कंप, कोर्ट की सुनवाई रुकी
 - Vastu Tips: घर के लिए अशुभ होती हैं ये चीजें, तुरंत कर दें बाहर