Next Story
Newszop

एक दिन में 17000000000 रुपये का नुकसान, भारत के एक्शन से तुर्की की कंपनी सेलेबी का बुरा हाल

Send Push
नई दिल्ली: तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। यह कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत भारत के 9 एयरपोर्ट पर काम करती है। भारत सरकार ने इस कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। यानी कंपनी अब भारत में काम नहीं कर सकती। भारत सरकार के इस कदम के बाद कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए हैं। कंपनी को एक ही दिन में करीब 200 मिलियन डॉलर (करीब 1700 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।सेलेबी की कमाई का एक तिहाई हिस्सा भारत से आता था, जो अब बंद हो गया है। यह इस साल एविएशन सेक्टर में सबसे बड़ा नुकसान है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया था। पाकिस्तान ने तुर्की में बने हथियारों का भी इस्तेमाल किया था। इसके बाद भारत सरकार ने तुर्की के खिलाफ यह कदम उठाया है। सेलेबी ने दिल्ली हाई कोर्ट में राहत के लिए अर्जी दी है। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होनी है। कितने गिरे कंपनी के शेयर?इस्तांबुल स्टॉक एक्सचेंज में सेलेबी के शेयर 20% तक गिर गए। 16 मई को शेयर 222 पॉइंट गिरकर 2002 लीरा पर आ गया। तुर्की की करेंसी का नाम लीरा है। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 4.8 अरब टर्किश लीरा (करीब 10,700 करोड़ रुपये) तक गिर गया। यह हाल ही के 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर से 30% कम है।यह सब तब शुरू हुआ जब भारत सरकार ने 'राष्ट्रीय सुरक्षा' कारणों से सेलेबी की भारतीय यूनिट्स के लिए सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी। इसमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया भी शामिल है। यह फैसला भारत और तुर्की के बीच बढ़ते तनाव के कारण लिया गया है। भारत, पाकिस्तान को तुर्की के समर्थन से नाखुश है। कितनी हुई कंपनी की कमाई?सेलेबी के भारतीय कारोबार से कंपनी को पिछले वित्त वर्ष (FY24) में 1,522 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। साथ ही 393 करोड़ रुपये का EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) था। सेलेबी दिल्ली कार्गो और सेलेबी NAS जैसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यूनिट्स ने मिलकर 188 करोड़ रुपये का टैक्स के बाद मुनाफा कमाया था। भारत से सेलेबी को 195 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई होती थी, जो कंपनी की कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा था। कंपनी की ग्लोबल रेवेन्यू 585 मिलियन डॉलर था। ऐसे में अचानक भारत से बाहर निकलने से कंपनी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
Loving Newspoint? Download the app now