अगली ख़बर
Newszop

खेलते-खेलते 25 फुट गहरी कुई में गिरे 'डॉगेश' भाई, अंदर का नजारा देख लोगों के उड़े होश, साथ बैठा था सांप

Send Push
अशोक कुमार शर्मा, फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव लहरियां में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर बनी 25 फुट गहरी की कुई में कुत्ते का पिल्ला गिर गया। उसके रेस्कयू के लिए टीम आई तो कुईं के अंदर का नजारा देखकर टीम की आंखें फटी की फटी रह गई। कुई के अंदर पिल्ले के साथ एक सांप भी बैठा हुआ था। बाद में टीम ने दोनों को सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतरकर उनका रेस्कयू किया।


25 फुट गहरी कुई में गिरा था पिल्ला
फतेहाबाद के लहरिया गांव में एक घर के बाहर 25 फुट की कुई बनी हुई है। यहां पर खेलते-खेलते एक कुत्ते का पिल्ला कुई में गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों को दी। सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ गांव मेंक पहुंच गए। घटनास्थल पर कुई पर बजरी का बड़ा ढक्कन रखा हुआ था। जिसे हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों से यह नहीं हटा। इसके बाद ट्रैक्टर के माध्यम से ढक्कन को हटाया गया।


ढक्कन हटाते ही हैरान रह गए लोग
ढक्कन को जैसे ही हटाया गया और लोगों ने कुई में झांककर देखा तो, सभी हैरान हो गए। कुई में कुत्ते का पिल्ला तो सुरक्षित बैठा ही था, साथ ही उसके पास एक सांप भी बैठा हुआ था। नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। बचाव के बाद नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय — यह कहावत आज सच साबित हो गई। इतनी मिट्टी और ढक्कन गिरने के बावजूद सांप और कुत्ता दोनों सुरक्षित निकले, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें