आज का मौसम 22 अप्रैल 2025 : दिल्ली में एक बार फिर तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। न सिर्फ दिन बल्कि अब रात में बढ़ती गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लू की स्थिति अभी नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 अप्रैल तक तापमान कमोबेश इसी के आसपास बना रहेगा। उधर यूपी और उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। आज आपके यहां कितना तापमान उत्तराखंड के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कल से मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है, जिसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमानराजस्थान में अगले कुछ दिनों में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, बीते चौबीस घंटे मे राज्य में कुछ जगहों पर लू दर्ज की गई। उसने बताया कि इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। यूपी मौसम अपडेटउत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी ने हाहाकार मचा दिया है। दिन के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया है। राजधानी लखनऊ से लेकर सीतापुर, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, आगरा और बुलंदशहर समेत कई जिलों में तापमान 40℃ के पार रहा है। लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 41.4℃ रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी में और इजाफा हो सकता है।
You may also like
IPL 2025: SRH vs MI मैच के दौरान कैसा रहेगा राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट
राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में दिखेगा गर्मी और लू का कहर
नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन के बदले दोस्त को पहना दिया वरमाला.. शादी में उठा ऐसा बवाल पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा ι
RBI:10 साल से ज्यादा उम्र के नाबालिगों को मिला आरबीआई से खास तोहफा, कर सकेंगे अब ये काम
PL 2025 पॉइंट्स टेबल: गुजरात ने बढ़ाई प्लेऑफ की उम्मीदें, KKR पर मंडराया खतरा, CSK लगभग बाहर