बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर एक महिला पुलिस हेड कांस्टेबल से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सिलावद के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। महिला पुलिस अधिकारी ने मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़, गाली—गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी के सिलावद के मंडल अध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बड़वानी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 296, 351(3) और एससी एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
भाजपा नेता जबरन कार में बैठा, हाथ पकड़ा
पुलिस FIR के अनुसार घटना 17 सितंबर की है, जब महिला हेड कांस्टेबल सिक लीव पर थी। वह अपनी निजी कार को ड्राइव कर बड़वानी में एक दुकान के सामने पहुंची थी। इसी दौरान अजय यादव उसका पीछा करते हुए आया और ड्राइविंग सीट के बाजू वाली सीट पर बैठ गया। उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी कर उसका हाथ पकड़ा और कहा कि तुम मुझे पसंद हो मेरे साथ चलो।
गाली-गलौज और धमकाने के भी आरोप
जब महिला हेड कांस्टेबल ने जाने से इनकार किया तो, वहां हंगामा खड़ा हो गया और भीड़ इकट्ठी हो गई। अजय यादव ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अजय यादव मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल का काफी करीबी माना जाता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामला दबाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस महकमे में रोष के चलते प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

You may also like
न्यायमूर्ति बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
मध्य प्रदेश: बीईओ ऑफिस से 20 करोड़ की हेराफेरी मामले में ईडी की कार्रवाई, जब्त कीं 14 अचल संपत्तियां
लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, 1 अक्टूबर को सुनवाई
बिहार : दरभंगा में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 4-4 रुपए की अनुग्रह राशि का ऐलान
मौत के बाद पत्नी साथ` रहे, इसलिए पति ने बनवा दिया उसका मंदिर, रोज पहनाता है साड़ी, खिलाता है खाना