Next Story
Newszop

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 8 अगस्त 2025 : वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, पाएंगे शुभ योग से अप्रत्याशित लाभ

Send Push
Aaj Ka Rashifal 8 August 2025 : 8 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। सितारों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा आज मकर राशि में उत्तराषाढा उपरांत श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज के दिन सूर्य, बुध,मंगल और चंद्रमा के बीच शुभ संयोग बनेगा। चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ समसप्तक योग बनेगा जबकि मंगल के साथ नवम पंचम योग बनेगा। इसके साथ ही आज बुध के उदय होने का फायदा भी मिलेगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज का राशिफल।
​मेष राशि, चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए शुभ रहेगा image

मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर करना शुभ लाभदायक होगा। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा। आपके पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको आज सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।


​वृषभ राशि,भाग्य देगा साथ मेहनत का फल पाएंगे image

वृषभ राशि से आज चंद्रमा भाग्य स्थान में गोचर करते हुए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए काम और निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होने के संकेत हैं। अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको आज सफलता मिलने का योग है। सितारे बताते हैं कि आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। भाई बहनों के बीच भी आज सहयोग बना रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।


​मिथुन राशि, कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है image

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आन से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी कार्य योजनाओं मे भी बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको रिश्तों को निभाने के लिए भी समय और धन खर्च करना होगा। बिजनेस के मामले आज का दिन अनुकूल रहेगा, कमाई में वृद्धि होगी।। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और साथ ही आज हरि स्तोत्र का पाठ भी करें।


​कर्क राशि, कोई नया काम शुरू कर सकते है image

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप चाहें तो आज साझेदारी मे कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। माता पिता से भी आप आज लाभ और आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करें फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज आर्थिक उन्नति के लिए लक्ष्मी चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।


​सिंह राशि,उपहार मिलने का योग बना हुआ है image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कुछ खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में आज व्यस्त रहेंगे लेकिन इसका आपको आज शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। जो जातक किराना अथवा मिठाई और खानपान से संबंधित काम करते हैं आज उनके काम में तेजी का रुख रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।


​कन्या राशि,कोई चाहत पूरी होने से खुशी होगी image

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा आपको आज किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र के द्वारा लाभ मिल सकता है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होने वाली है। आप आज भाई बहन अथवा जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं जिससे आपके बीच तालमेल और स्नेह बढेगा। आपको आज चतुराई और कलात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का भी आज आपको फायदा मिलने का योग बना हुआ है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।


​तुला राशि,बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा image

तुला राशि के लोगों कै लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। आपको अपनी समस्याओं से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत के मामले में आज सितारे नरमी को दर्शा रहे हैं। नौकरीपेशा लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज वाणी को संयमित रखें। बच्चों की सेहत को लेकर भी तनाव होने की आशंका है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दिन की अनुकूलता के लिए गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।


​वृश्चिक राशि,मानसिक भटकाव रह सकता है image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आपको आज परिश्रम और प्रयास से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे जिस इन्हें आज अधिकारी वर्ग से भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लेकिन आज आपका मानसिक भटकाव भी बना रहेगा जिस पर आपको काबू रखने की जरूरत है। आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी का ख्याल आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि आज बढ सकती है। कारोबार में आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में भी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी से लंबी बातचीत हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का आपको आज पाठ करना चाहिए।


​धनु राशि, दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, खर्च भी बना रहेगा image

आज का दिन धनु राशि वालों के उलझन वाला होगा। आपको काम में सफलता पाने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा, किसी वजह से आज आपको कुछ काम को टालना पड़ सकता है। वैसे कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप आज कोई अच्छी डील प्राप्त कर पाएंगे। साझेदारी के काम में भी आज आप सफलता पाएंगे। आपको कामकाज के साथ ही कुछ जरूरी पारिवारिक कार्यों को भी करना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा। कोई उपहार मिलने का भी संयोग बना हुआ है। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें, खानपान में आप आज लापरवाही से बचें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।


​मकर राशि,आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है image

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। कामकाज में आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको व्यापार में पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा आर्थिक मामले में किए गए प्रयास आज सफल होगे। आपको अपने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बनेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी का दूध से अभिषेक करना शुभ फलदायी होगा।

Loving Newspoint? Download the app now