Next Story
Newszop

स्लो नहीं, ये तो निकला तेज चीता! पानी में घात लगाकर कछुए ने किया सांप पर अटैक, 90 लाख लोग देखकर हुए हैरान

Send Push
आमतौर पर हम से कई लोग सोचते हैं कि कछुएं शाकाहारी होते हैं और सिर्फ घास, पत्ते, फूल या फल ही खाते हैं। कई कछुओं को कीड़े खाना भी पसंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी कछुए को सांप खाते हुए देखा है?

सुनकर आपको भी विश्वास नहीं हुआ न। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ नदी किनारे एक सांप को मुंह में दबोचकर खाता हुआ नजर आ रहा है।
कछुए ने किया सांप का शिकार image

वीडियो में दिखाई देता है कि एक कछुआ नदी में मौजूद चट्टान की आड़ में छिपकर बैठा होता है। इस दौरान पानी का फ्लो काफी तेज होता है और एक सांप बहता हुआ एक पत्थर के पास आकर रुकता है। इतने में कछुए की नजर उस सांप पर पड़ती है और वो मौके की तालाश में घात लगाकर बैठा होता है।

कुछ ही सेकंड बाद कछुआ चट्टानों से निकलता है और सांप को मुंह में लपककर वापस पत्थरों के नीचे चला जाता है। वैसे तो कछुओं को काफी धीमा जानवर कहा जाता है। लेकिन इस कछुए की शिकार करने की रफ्तार को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।


देखें वायरल वीडियो​कछुए के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स पेज ने शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करीब 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
क्या सच में कछुएं सांप खाते हैं? image

वायरल वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट्स कर के अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता था कि कछुए शाकाहारी होते हैं और सिर्फ पौधे ही खाते होंगे।' एक ने लिखा, 'ये कछुआ तो काफी तेज निकला।'

ज्यादातर कछुएं शाकाहारी होते हैं। लेकिन कुछ प्रजाती के कछुए सांप खाते हैं। जैसे कि स्नैपिंग कछुआ। (Snapping Turtle) इस प्रजाति के कछुए आक्रामक होते हैं और मछली, मेंढक और छोटे सांप जैसे जीवों को अपना शिकार बनाते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now