Next Story
Newszop

'क्राइम और क्रिमिनल्स को पकड़ने में मदद करने वालों' को अमेरिका में मिलते हैं मोटे पैसे, आप कैसे कर सकते हैं ये काम

Send Push
Forensic Science Technician Jobs: CID जैसे क्राइम शोज में आपने फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन देखे होंगे, जो किसी क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा करते हैं और अपराधियों को पकड़वाते हैं। क्या आपको मालूम है कि फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन अमेरिका की सबसे अजीबोगरीब नौकरियों में से एक है। आमतौर पर फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन अपराधों को सुलझाने में मदद करते हैं। वे सबूत इकट्ठा करते हैं और उनका विश्लेषण करते हैं।

फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन का काम क्रिमिनोलॉजी के क्षेत्र में आता है। वे क्राइम सीन की जांच करते हैं। वे पुलिस अधिकारियों और अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारियों को अपराधों को सुलझाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस तरह से अमेरिका में फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन बन सकते हैं और इस जॉब में आपको कितनी सैलरी मिलेगी। साथ ही जानते हैं कि कौन सी कंपनियां इन्हें नौकरी देती हैं।
फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन क्या करते हैं? image
  • फोरेंसिक साइंस टेक्नीशियन आपराधिक जांच में मदद करते हैं। वे क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा करते हैं। वे लैब्स में उनका विश्लेषण करते हैं। टेक्नीशियन की जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं:
  • घटनास्थल की जांच करना और जानकारी रिकॉर्ड करना।
  • सबूत इकट्ठा करना और उन्हें सुरक्षित रखना।
  • क्राइम सीन का स्केच बनाना।
  • क्राइम सीन और सबूतों की तस्वीरें लेना।
  • क्राइम सीन का विश्लेषण करना।
  • हथियार, शारीरिक तरल पदार्थ और उंगलियों के निशान जैसे सबूत ढूंढना।
  • क्राइम सीन से मिले सबूतों का विश्लेषण करना।
  • जैविक, रासायनिक और माइक्रोस्कोपिक विश्लेषण करना।
  • DNA और अन्य तरीकों से संदिग्धों और अपराध के बीच संबंध स्थापित करना। (Pexels)

फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन कैसे बनें? image
  • फॉरेंसिक साइंस, बायोलॉजी, केमिस्ट्री या किसी संबंधित क्षेत्र में डिग्री हासिल करें।
  • लैब में काम करें या इंटर्नशिप करें। इससे आपको अनुभव मिलेगा और आपके टेक्निकल स्किल बढ़ेंगे।
  • अगर आप ऊंचे पदों पर जाना चाहते हैं, तो मास्टर डिग्री हासिल करने की प्लानिंग करें।
  • मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल्स ऑर्गेनाइजेशन से सर्टिफिकेशन हासिल करें।
  • एनालिटिकल, कम्युनिकेशन और क्रिटिकल थिंकिंग स्किल विकसित करें। ये स्किल इस नौकरी के लिए बहुत जरूरी हैं।
  • इंटर्नशिप या एंट्री-लेवल की नौकरियां ढूंढें। इससे आपको प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। (Pexels)

फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन बनने के लिए जरूरी स्किल image
  • सबूतों का विश्लेषण करने की तकनीकें
  • कानूनी प्रक्रियाओं और अदालती प्रक्रियाओं की समझ
  • केमिकल प्रिंसिपल, जो फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए जरूरी हैं
  • बायोलॉजिकल प्रोसेस और सबूत विश्लेषण
  • फॉरेंसिक लैब में इस्तेमाल होने वाले तरीके और उपकरण
  • सबूत इकट्ठा करने और सुरक्षित रखने की सही प्रक्रियाएं
  • बारीकियों पर ध्यान देना (Pexels)

किन कंपनियों में मिलती है नौकरी? image

कई अमेरिकी सरकारी एजेंसियां और कुछ निजी कंपनियां फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन को नौकरी देती हैं। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स के अनुसार, ज्यादातर टेक्नीशियन स्थानीय और राज्य सरकारों द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। FBI और DEA जैसी एजेंसियों के पास अपनी फोरेंसिक साइंस लैब होती हैं। वे डिजिटल फोरेंसिक या ड्रग विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में एक्सपर्टीज वाले टेक्नीशियनों को नौकरी पर रख सकती हैं। इसके अलावा, कई राज्यों के पुलिस विभाग भी उन्हें नौकरी पर रखते हैं। (Pexels)


कितनी सैलरी मिलेगी? image

फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन आमतौर पर फुल-टाइम काम करते हैं। इसमें शाम और रात की शिफ्ट भी शामिल हो सकती हैं। एक फॉरेंसिक टेक्नीशियन का औसत वेतन अलग-अलग हो सकता है। यह उनकी लोकेशन, एक्सपर्टीज और एजुकेशन पर निर्भर करता है। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स के अनुसार, एक फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन का औसत वार्षिक वेतन 67,440 डॉलर है, जो कि लगभग 57 लाख रुपये सालाना होता है। (Pexels)

Loving Newspoint? Download the app now