Next Story
Newszop

टैरो राशिफल, 21 अप्रैल 2025 : गुरु चंद्रमा के नवम पंचम योग से कर्क, सिंह सहित 3 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़ें कल का टैरो राशिफल

Send Push
21 अप्रैल सोमवार के दिन गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग बन रहा है। दरअसल, गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से नौंवे और पांचवें भाव में रहकर गोचर करेंगे। जिससे गुरु चंद्रमा का नवम पंचम योगबनेगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सोमवार का दिन सोमवार 21 अप्रैल का दिन कर्क, सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है। इन राशियों की वित्तीय स्थिति बेहद ही अच्छी रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को जातकों में आज अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। वहीं, यह सभी अपने शत्रुओं पर आज विजय प्राप्त करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। पढ़ें 21 अप्रैल का टैरो राशिफल...
मेष टैरो राशिफल : सतर्क रहने की आवश्यकता है image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन मेष राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि में लिप्त होने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। लालच में आकर कोई भी निर्णय न लें, विशेषकर जब बात जल्दी पैसा कमाने की हो। यह रास्ता नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। काम में एकाग्रता की कमी के कारण गलतियां हो सकती हैं, जो आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करेंगी। धन संबंधी मामलों में लेन-देन सोच-समझकर करें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन या योग लाभकारी रहेगा।


वृषभ टैरो राशिफल : आर्थिक हानि हो सकती है image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के व्यापारी वर्ग को आज अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ अत्यंत सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही से आर्थिक हानि हो सकती है। हालांकि जो लोग विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में हैं, उनके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किसी भी प्रकार की नकारात्मक प्रतिक्रिया आपके संबंधों को प्रभावित कर सकती है, अतः सोच-समझकर बोलें। आय के स्रोत अच्छे रहेंगे, लेकिन बढ़ते हुए खर्च तनाव का कारण बन सकते हैं।


मिथुन टैरो राशिफल : क्रोध पर नियंत्रण रखें image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। व्यापार या व्यवसाय से जुड़ा रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आप दूसरों पर दबाव बनाकर अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से समर्थन प्राप्त होगा, जो आपको नई दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। शत्रु आज आपके आत्मविश्वास और प्रभाव के सामने टिक नहीं पाएंगे। आर्थिक मामलों में माता लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है।


कर्क टैरो राशिफल : समय आपके पक्ष में रहेगा image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने सभी कार्यों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। तेजी से निर्णय लेने की क्षमता आपको लाभ दिला सकती है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने का अच्छा समय है। अध्ययन, शोध या आध्यात्मिक ज्ञान की ओर रुझान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय आपके पक्ष में रहेगा।


सिंह टैरो राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रखें image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के मन में आज अस्थिरता और बेचैनी रह सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। नकारात्मक या अवैध गतिविधियों से स्वयं को दूर रखें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।


कन्या टैरो राशिफल : दिन मेहनत और संघर्ष से भरा रहेगा imageटैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत और संघर्ष से भरा हो सकता है। आप जो भी सफलता प्राप्त करेंगे, वह कड़ी मेहनत के बाद ही संभव होगी। मन में किसी बात को लेकर भय या असमंजस बना रह सकता है। व्यावसायिक संपर्कों को बढ़ाने के प्रयास विशेष सफल नहीं होंगे। वित्तीय मामलों में रुकावट आ सकती हैं और कुछ धन अटक सकता है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है, अतः सावधानी रखें।
तुला टैरो राशिफल : आय के नए स्रोत बन सकते हैं image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। असंयमित शब्दों का प्रयोग आपके संबंधों में खटास ला सकता है। व्यवसाय विस्तार के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और कुछ हद तक सफलता भी मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।


वृश्चिक टरो राशिफल : भावनाओं पर नियंत्रण रखें image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा लोग जोखिम उठाकर कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आप कोई भी निर्णय विचारपूर्वक और गणितीय विश्लेषण के आधार पर लेंगे। मन में गहराई से उठते विचार आज दिनभर आपकी सोच को प्रभावित करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा।


धनु टैरो राशिफल : लेनदेन करते समय सतर्कता रखें image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों का मन आज सामाजिक गतिविधियों से हटकर एकांत की ओर रहेगा। आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण से मानसिक शांति मिलेगी। संतान से जुड़े खर्चों की संभावना है। अनावश्यक या भावनात्मक खर्चों से दूर रहें। अजनबियों से धन संबंधित लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता रखें।


मकर टैरो राशिफल : आर्थिक लाभ कम हो सकता image

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि के जातक किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य को लेकर गंभीरता से सोच-विचार करेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता आज उत्कृष्ट रहेगी। व्यवसाय में सक्रियता और तत्परता आपको आगे बढ़ाएगी। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि आर्थिक लाभ आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम हो सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now