अगली ख़बर
Newszop

केंद्र और कुकी के बीच हुए साथ समझौते, 2 साल से बंद हाईवे भी खुलेगा

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार को मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच कुकी जो काउंसिल राष्ट्रीय राजमार्ग NH-2 को पूरी तरह से खोलने के लिए तैयार हो गया है| अब जल्द ही आप इस पर आवाजाही होते हुए देखेंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक कुकी जो काउंसिल सुरक्षा बलों के साथ NH-2 पर शांति बनाए रखने में मदद करेगी। यह हाईवे मणिपुर को नागालैंड और पूर्वोत्तर से जोड़ने वाली जीवन रेखा कहा जाता है, जो विगत मई 2023 से भड़की मैतेई और कुकी समुदायों की हिंसा के बाद से अब तक बंद था।

image

गुरुवार को दिल्ली में केंद्र सरकार मणिपुर सरकार और कुकी संगठनों के बीच हुई बैठक के अंत में नया सस्पेंशन आफ ऑपरेशंस (SoO) करार साइन किया गया है| यह समझौता 1 साल के लिए प्रभावी रहेगा और इसमें नई शर्तें जोड़ी गई हैं-
केंद्र और कुकी के बीच हुए निम्न समझौते कुछ इस प्रकार हैं-

  • मणिपुर की क्षेत्रीय एकता बनी रहेगी।
  • शांति और स्थिरता के लिए बातचीत से निकल जाएगा।
  • अपने साथ निर्देशित कैंप संवेदनशील इलाकों से हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाएंगे।
  • हथियारों को सीआरपीएफ और बीएसएफ के नजदीकी कैंप में शिफ्ट किया जाएगा।
  • सुरक्षा बल हर उग्रवादी की कड़ी जांच करेंगे और किसी भी विदेशी नागरिक को लिस्ट से हटाया जाएगा।
  • अब एक संयुक्त मॉनिटरिंग ग्रुप इन शर्तों की सख्ती से निगरानी करेगा। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर कोई उल्लंघन हुआ, तो SoO समझौते की समीक्षा कर उसे रद्द भी किया जा सकता है।
  • न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें