लाइव हिंदी खबर :- स्पेन के विदेश मंत्रालय ने गाजा में जारी संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तुत शांति प्रस्ताव का वह स्वागत करता है| मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को ऐसा महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थाई शांति स्थिरता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है| विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्पेन दोनों पक्षों से आह्वान करता है कि वह तुरंत हिंसा को समाप्त करने के लिए गंभीर प्रतिबद्धता दिखाएं|
किसी भी तरह की हिंसा या प्रतिशोध न तो समस्या का समाधान है और न ही शांति की ओर बढ़ने का रास्ता| हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नागरिकों की जान की रक्षा हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिले| स्पेन के विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि गाजा में हो रही लगातार हिंसा न केवल स्थानीय जनता बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा है।
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि रचनात्मक संवाद और कूटनीतिक पहल ही दीर्घकालिक समाधान का रास्ता है। इसके लिए दोनों पक्षों को आपसी विश्वास और समझ बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि वे इस शांति की पहल का समर्थन करें, ताकि आने वाले समय में गाजा और पूरे पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित हो सके।
You may also like
डीजीसीए ने जारी की फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों के रैंकिंग की पहली सूची, टॉप कैटेगरी में कोई नहीं
चंडीगढ़ में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 2 और 3 अक्टूबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित
श्री राम के चरित्र से सीख ले देश को आगे लेकर जाए जेन-जी: सीएम रेखा गुप्ता
महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया
भाजपा चुनाव आयोग का उपयोग अपने हित में कर रही: इंद्रविजय सिंह गोहिल