लाइव हिंदी खबर :- पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के पास एक नाइजीरियन छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना कपड़ों के सड़क पर घूमती नजर आई थी। यह घटना कुछ दिन पहले की है और अब जानकारी मिली है कि छात्रा को सुरक्षित उसके देश नाइजीरिया वापस भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की कई दिनों से LPU के पास सड़क किनारे घूमती और कभी-कभी वहीं सोती भी दिखती थी। लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उसे कपड़े और खाना उपलब्ध कराया और बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस जांच में सामने आया कि वह नाइजीरिया की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए भारत आई थी। छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले किसी ने उसके दस्तावेज, पासपोर्ट और पैसे छीन लिए थे। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। किसी के पास मदद मांगने के लिए न तो पहचान पत्र था और न ही पैसे, जिसके कारण वह सड़क पर रहने लगी थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन और जालंधर पुलिस ने मिलकर नाइजीरियन दूतावास से संपर्क किया। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद छात्रा की वतन वापसी की व्यवस्था की गई। उसे सुरक्षित दिल्ली ले जाया गया और वहां से फ्लाइट के जरिए नाइजीरिया भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ किसी ने बदसलूकी या हिंसा नहीं की। जांच में यह मामला मानसिक और आर्थिक परेशानी से जुड़ा पाया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही समय पर उसकी सहायता की जा सकी।
You may also like

गोविंदा को चैट शो में बुलाने के लिए ट्विंकल-काजोल को करनी पड़ी थी खूब मशक्कत, एक्टर के घर भी गई थीं अजय की बीवी

Rashifal 6 nov 2025: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा मिला जुला, रूका काम होगा पूरा, जाने राशिफल

क्या अब घर खरीदारों को दिवालिया कंपनियों की जब्त संपत्ति में मिलेगा हिस्सा? ED की बड़ी पहल

जिद्दी सेˈ जिद्दी हल्दी के दाग कितने भी गहरे क्यों न हो इन 5 उपायों से मीट जाएगा नामोनिशान﹒

रेलवे मनाएगा स्टेशनों के शताब्दी समारोह : बीकानेर स्टेशन महोत्सव सात से




