पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान में सबसे अधिक बौखलाया हुआ शख्स कोई और नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं। लगातार झूठ और प्रोपगेंडा फैलाने वाले अफरीदी का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को गले लगाकर चूमते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "आपने दुश्मन को अच्छा सबक सिखाया।" इस वीडियो को देखकर किसी का भी हँसना लाज़िमी है क्योंकि भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सेलिब्रेट कर रहा है।We got Shahid Afridi and Shoaib Akhtar kissing & hugging munir before GTA 6 pic.twitter.com/mS4qnEAmvU
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 17, 2025
यहाँ जानना जरूरी है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। दोनों पूर्व खिलाड़ी उनसे मिलते ही गले मिले और अफरीदी ने उन्हें चूमा भी।
फिर भी यह समझ से परे है कि पाकिस्तान आखिर किस बात का जश्न मना रहा है, क्योंकि भारत के साथ इस संघर्ष में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद पाकिस्तानी देशवासियों में जश्न का माहौल है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से हुई अफरीदी की मुलाकात
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की, जो प्रधानमंत्री आवास पर हुई। इस मुलाकात के बाद अफरीदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा देश एकजुट है और उसने दुश्मन को करारा जवाब दिया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफरीदी को धन्यवाद भी कहा।
सीजफायर के बाद अफरीदी ने एक रैली निकाली थी, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी बात रखी थी। इस रैली की खूब आलोचना हुई क्योंकि भारत से हार के बाद भी अफरीदी जश्न मना रहे थे। इस रैली के लिए भी पाक प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी थी।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’
22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पूरे देश में इस हमले के खिलाफ गुस्सा था क्योंकि इसे पाकिस्तान की तरफ से ही रचा गया साजिश माना गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाक में बने 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी बॉर्डर पर फायरिंग और ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने रोक दिया। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ।
तनाव के बीच शाहिद अफरीदी के विवादित बयान
सीजफायर के बाद भी शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ विवादित बयान देते रहे। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना को लेकर कई विवादित टिप्पणियां कीं। इसके बाद भारतीय सरकार ने अफरीदी समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
You may also like
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की बैटिंग ने गुजरात टाइटंस के निचलेक्रम से हटा दिया दबाव : संजय बांगड़
तुर्की से सेब आयात पर रोक का मामला पीएम मोदी से उठाएंगे सुक्खू
रबर स्टंप नहीं, कद्दावर नेता बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष : विक्रमादित्य सिंह
यूसुफ पठान का नाम प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने से पहले हमसे बात करनी थीः अभिषेक बनर्जी
प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की