Next Story
Newszop

PM मोदी ने 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल किया उद्घाटन, राजस्थान के 8 प्रमुख स्टेशनों की एक झलक

Send Push
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा हैं, जो भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस योजना के तहत देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उन्नत यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय वास्तुकला के साथ आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदला जाएगा।

करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए 103 स्टेशन 86 जिलों में फैले हुए हैं। इन स्टेशनों में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रमुख और छोटे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाएं, दिव्यांगजन सुलभता, और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध डिजाइन के साथ अपग्रेड किया गया है।

राजस्थान के 8 स्टेशन इस योजना में शामिल हैं:

1. फतेहपुर शेखावाटी

2. देशनोक
3. बूंदी
4. मांडलगढ़
5. गोगामेड़ी
6. राजगढ़
7. गोविंदगढ़
8. मंडावर-महुआ रोड

महाराष्ट्र के 15 स्टेशन:

1. आमगांव
2. चंदा किला
3. चिंचपोकली
4. देवलाली
5. धुले
6. केडगांव
7. लासलगांव
8. लोनंद जंक्शन
9. माटुंगा
10. मुर्तिजापुर जंक्शन
11. नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन
12. परेल
13. सावदा
14. शहाड
15. वडाला रोड

उत्तर प्रदेश के 19 स्टेशन:

1. बलरामपुर
2. बरेली शहर
3. बिजनोर
4. फतेहाबाद
5. गोला गोकर्णनाथ
6. गोवर्धन
7. गोविंदपुरी
8. हाथरस सिटी
9. ईदगाह आगरा जंक्शन
10. इज्जतनगर
11. करछना
12. मैलानी जंक्शन
13. पुखरायां
14. रामघाट हॉल्ट
15. सहारनपुर जंक्शन
16. सिद्धार्थनगर
17. सुरेमनपुर
18. स्वामीनारायण छपिया
19. उझानी

तमिलनाडु के 9 स्टेशन:

1. चिदंबरम
2. कुलितुरई
3. मन्नारगुडी
4. पोलूर
5. सामलपट्टी
6. श्रीरंगम
7. सेंट थॉमस माउंट
8. तिरुवन्नामलाई
9. वृद्धाचलम जंक्शन

गुजरात के 16 स्टेशन:

1. डाकोर
2. डेरोल
3. हापा
4. जामवंतली
5. जामजोधपुर
6. कनालुस जंक्शन
7. करमसद
8. कोसांबा जंक्शन
9. लिंबडी
10. महुवा
11. मीठापुर
12. मोरबी
13. ओखा
14. पालीताना
15. राजुला जंक्शन
16. समाखियाली

मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन:

1. सिहोर जंक्शन
2. उतरन कटनी साउथ
3. नर्मदापुरम
4. ओरछा
5. सिवनी
6. शाजापुर

बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नई बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किलोमीटर लंबी) की आधारशिला रखी। इसके अलावा, उन्होंने सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी), और समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) सहित प्रमुख रेलवे खंडों के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 4850 करोड़ रुपये लागत वाली 7 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जिनसे सैन्य गतिशीलता में सुधार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलने की उम्मीद है।

Loving Newspoint? Download the app now