पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बायसी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 22 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करके हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके 55 साल के आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि लड़की का 55 साल के अली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानिए पूरा मामला
पिछले डेढ़ साल से आरोपी आजाद अली और लड़की के बीच चक्कर चल रहा था। अली उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसके बाद लड़की ने अली पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अली यह सब देखकर परेशान हो गया क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
नदी किनारे फेंका लाश
उसने रात में पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। पहले उसने खुद उसके साथ संबंध बनाया। फिर वहां मौजूद 3 दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। उसका इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। शव को नदी के किनारे दबा कर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
'स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद कर रहा', शिरगांव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पाकिस्तानी सेना ने लगातार नौवें दिन एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की
“कई बार लड़कों की..” इस वजह से अपनी फिल्मों में एक्ट्रेस को छोटे कपड़े नहीं पहनने देते सलमान खान! खुद किया बड़ा खुलासा 〥
बर्थडे पार्टी के नाम पर राजस्थान के इस जिले में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने दबिश देकर युवतियों समेत 14 को किया गिरफ्तार
आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की