जयपुर। आज हम आपको एक अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यह मामला चीन के यूनान प्रांत से जुड़ा है, जहां एक अजीब विवाह प्रथा प्रचलित है। यहां लड़का और लड़की रात को पति-पत्नी बनते हैं और सुबह होते ही अजनबी बनकर अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
लूगू झील और शीनशूई नदी, जो यालोंग नदी के किनारे स्थित हैं, मूसो जनजाति के निवास स्थान हैं। यहां लड़कियां अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी कर सकती हैं। शादी के बाद, लड़का हर रात लड़की के घर जाता है और सुबह अपने घर लौट आता है।
यह रिश्ता तब तक चलता है जब तक दोनों इसे बनाए रखना चाहते हैं। इसे आप वन-नाइट स्टैंड भी कह सकते हैं। यहां पति-पत्नी के बीच कोई आर्थिक संबंध नहीं होते, केवल शारीरिक संबंध होते हैं।
इस विवाह से उत्पन्न बच्चों की देखभाल लड़की के परिवार द्वारा की जाती है। बच्चे अपनी मां और उसके परिवार के साथ बड़े होते हैं और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।
You may also like
4 Dead in Delhi as Tree Collapses on Room During Storm; Multiple Weather-Related Incidents Reported
ईरानी गिरोह की महिला डॉन मेफेड्रोन की तस्करी करते पकड़ी गई
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में पूर्ण पैमाने पर युद्ध अभ्यास किया
Nay और Merchant Nay में क्या है अंतर? किसमें मिलती है ज्यादा सैलरी 〥
जीएसटी राजस्व 2.37 लाख करोड़ रुपये