JioStar और Collective Media Network की साझेदारी में बनी यह 100 एपिसोड की सीरीज़ 25 अक्टूबर से JioHotstar पर और 26 अक्टूबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगी। भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक नई टेक्नोनॉलिजकल छलांग लगाने जा रही है। JioStar ने कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के साथ मिलकर देश की पहली AI-पावर्ड प्रीमियम एंटरटेनमेंट सीरीज ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ लॉन्च की है। यह शो 25 अक्टूबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और 26 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
महाभारत की कहानी, अब AI के जरिएयह पौराणिक सीरीज महाभारत की कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक के साथ नए रूप में पेश करेगी। इसमें एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर एक इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस तैयार किया गया है, जो परंपरा और इनोवेशन को एक साथ लाता है। यह भारतीय मनोरंजन जगत में तकनीक और पौराणिकता के मेल का अनोखा उदाहरण है।
कालातीत कहानियों को नए अंदाज में देखने का अवसर कलेक्टिव ऑर्टिस्ट नेटवर्क के फाउंडर और ग्रुप सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि हम में से कई लोगों के लिए महाभारत सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि वो किस्से हैं, जिन्हें हमने बचपन में माता-पिता और दादा-दादी से सुना। इन कहानियों ने हमारी सोच और मूल्य गढ़े हैं। AI महाभारत के जरिए इन्हीं कालातीत कहानियों को नए अंदाज में देखने का अवसर मिलेगा। ट्रेलर तो बस एक झलक है। आगे का अनुभव भावनात्मक, भव्य और डूब जाने वाला होगा।”
केविन वाज, सीईओ, एंटरटेनमेंट, JioStar ने कहा कि हम अपने दर्शकों को जो मनोरंजन प्रदान करते हैं, वह सिर्फ विविध संस्कृतियों को पेश करना नहीं है, बल्कि तकनीक की ताकत के जरिए अनुभव को और गहराई देना भी है। ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ इसी सोच का नतीजा है। एक कालजयी महाकाव्य और मशीन इंटेलिजेंस का मेल, जो नए भारत की भावना को दर्शाता है।”
100 एपिसोड में दिखेगा धर्मयुद्ध
यह सीरीज 100 एपिसोड्स में महाभारत के महायुद्ध को AI-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग के जरिए पेश करेगी। पांडवों और कौरवों के बीच हुए ऐतिहासिक धर्मयुद्ध को एक नए नजरिए से दिखाया जाएगा। तकनीक और परंपरा के इस मेल को टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा।