भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 अक्टूबर) को पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर 8.5 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन है। श्रेयस अय्यर औऱ अक्षर पटेल नाबाद रहे।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद भारत की शुरूआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल (10) और रोहित शर्मा (0) सस्ते में आउट हुए और विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड औऱ नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया है।
Rain halts play after India lose three quick wickets! 🌧️#AUSvsIND #Cricket pic.twitter.com/OmIeR7T8DW
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 19, 2025
गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में मिचेल ओवेन औऱ मैट रैनशॉ ने वनडे डेब्यू किया है। वहीं भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना वनडे डेब्यू किया है।
टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेज़लवुड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
You may also like
BSSC LDC Recruitment 2025: बिहार में एलडीसी के 14,921 पदों पर भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन
चोरी-छिपे लड़कियों के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने` आई तो मच गया बवाल
पुणे के शनिवार वाड़ा में नमाज, फिर शुद्धिकरण पर महायुति में रार, BJP MP पर भड़का अजित पवार और एकनाथ शिंदे गुट
इन चीजों के साथ कभी भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए` आपको नींबू, पड़ जाएंगे लेने के देेने
सोने की नदी: थाईलैंड और भारत में सोना खोजने का अनोखा मौका