अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने गुरुवार (18 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में अपनी तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। नबी ने 22 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, जिसमें छह छक्के जड़े और तीन चौके लगाए।
40 साल के नबी ने अपनी पारी का पहला छक्का दुष्मंथा चमीरा द्वारा डाले गए पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा। इसके बाद पारी का 20वां ओवर करने आए डुनिथ वेल्लालागे के ओवर में 5 छक्के लगाए।
बनाया गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल में 16 से 20 ओवर के बीच में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेविड मिलर के साथ नबी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। नबी अबी तक 633 गेंदों में 74 छक्के लगाए हैं, वहीं मिलर ने 708 गेंदों में 74 छक्के लगाए हैं। 71 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
Most Sixes in T20Is (16-20 Overs) {balls faced} 74 - Mohammad Nabi (633)* 74 - David Miller (708) 71 - Hardik Pandya (613) 70 - Najibullah Zadran (550) 55 - Virat Kohli (536) 52 - Rovman Powell (371) 51 - Eoin Morgan (424) 50 - Sikandar Raza (344)#SLvAFG#AsiaCup2025
mdash; CricBeat (@Cric_beat) September 18, 2025सबसे तेज अर्धशतक
नबी ने 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। बता दें कि टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
40 साल में कमाल
Also Read: LIVE Cricket Scoreटी-20 इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में सबसे ज्यादा उम्र में पचास प्लस पारी खेलने के मामले में नबी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 40 साल 260 दिन की उम्र में यह कमाल किया है। क्रिस गेल (41 साल 294 दिन) पहले नंबर पर काबिज है।
- 5 sixes in an over by a 40 year old Mohammad Nabi in Asia Cup 2025. pic.twitter.com/U5cnY0mr3y
mdash; Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 18, 2025You may also like
8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सैलरी में होगा बंपर इजाफा?
पति की जीभ काटकर खाई` और खून भी पिया फिर भाग गई पत्नी… पुलिस से बोला- उसमें कोई तो शक्ति जरूर है
PK-W vs SA-W 2nd ODI: ताज़मिन ब्रित्स और लौरा वोलवार्ड ने लाहौर में ठोका शतक, SA ने PAK को दिया 293 रनों का लक्ष्य
बॉम्बे हाई कोर्ट में फिर बम रखे जाने की मिली धमकी से सनसनी
ट्रैक्टर नहीं तो क्या हुआ?` किसान ने बुलेट को ही बना लिया खेती का साथी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह रे देसी दिमाग