टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने को मजबूर पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने तेज और मजबूत शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।
इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका। दोनों के आउट होते ही जैसे विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज जब क्रीज पर थे, तो ऐसा लग रहा था कि स्कोर 200 के करीब जा सकता है। लेकिन, भारतीय टीम की वापसी स्पिनरों ने जोरदार तरीके से कराई और विपक्षी टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इसकी शुरुआत वरुण चक्रवर्ती ने फरहान का विकेट लेकर की। इसके बाद लाइन लग गई।
इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका। दोनों के आउट होते ही जैसे विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारतीय टीम इस मैच में हार्दिक पांड्या के बिना उतरी है। वह इंजरी की वजह से मैच से बाहर हैं। रिंकू सिंह को पहली बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
Article Source: IANSYou may also like
मोदी नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: मौसा पर भांजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
ब्रह्मपुत्र घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शुरू
प्रेमिका संग रात का शो देखने गया` थिएटर, लड़की ने की ऐसी हरकत, फिल्म खत्म होते ही कर लिया ब्रेकअप
विदुर की वो गलती जिसकी वजह से` हुआ महाभारत पितामह भीष्म ने कई बार टोका दुर्योधन चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता
शादी से पहले जरूरी मेडिकल टेस्ट: दूल्हा-दुल्हन के लिए जानें क्या है आवश्यक