जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
Billy Joel health issue : मस्तिष्क विकार के कारण सभी आगामी कॉन्सर्ट्स रद्द
अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए हैं Mukul Dev, जानकर ही उड़ जाएंगे होश
साइबर फ्रॉड का गुनहगार भारत लाया गया, अमेरिका से CBI ने अंगद चंडोक का कराया प्रत्यर्पण
मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर जताया शोक, कहा- 'बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए'
पांड्या ब्रदर्स के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या के बाद क्रुणाल पांड्या भी शर्मनाक लिस्ट में हुए शामिल