महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गुरुवार को अलवर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। अलवर शहर विधायक एवं राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन पर बैठकर उन्हें माल्यार्पण किया। वन मंत्री ने क्रेन के ऊपर से महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाए। अलवर शहर से बड़ी संख्या में लोग महाराणा प्रताप को याद करने मोती डूंगरी पहुंचे। मंत्री के साथ नारों की गूंज रही।
मोती डूंगरी पर सुबह बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता समेत करीब 4 लोग क्रेन पर सवार हुए। क्रेन से ही प्रतिमा की ऊंचाई तक पहुंचे। वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन पर ही महाराणा प्रताप की शान में नारे लगाए।
यहां आए लोगों ने महाराणा प्रताप को भी याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। लोगों ने बताया कि मोती डूंगरी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा उनके चेतक के साथ भव्य रूप में है। इसका आकर्षण देखने लायक है। यहां घूमने आए लोग भी महाराणा प्रताप को याद करने पहुंचे।
You may also like
IPL 2025: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, शामिल हुए इस खास क्लब में
वाराणसी : मान मंदिर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया
वरुणा नदी साफ होगी तब गंगा भी होंगी निर्मल
पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस ख्वाजा ने नागरिक सैन्य मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी
राजस्थान की राजधानी में 'ऑपरेशन बुलडोजर' के खिलाफ व्यापारियों का 'ऑपरेशन सिंदूर', प्रशासन पर उड़ाए सवाल