राजस्थान के दौसा जिले के टिटौली निवासी भेवाराम मीना भूस्खलन के कारण सिक्किम में फंस गए हैं। भेवाराम मीना के परिवार ने सोमवार को दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। परिवार ने जिला कलेक्टर को बताया कि भेवाराम मीना सिक्किम में मजदूरी करने गए थे और अब भूस्खलन के कारण फंस गए हैं। फिलहाल भेवाराम ने 8 अन्य लोगों के साथ एक रेस्टोरेंट में शरण ली है।
कलेक्टर ने एसीएस को लिखा पत्र
परिवार की मदद के लिए दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखकर भेवराम मीना को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि भेवराम मीना 22 मई 2025 को दौसा से सिक्किम गए थे। वर्तमान में वे भूस्खलन के कारण मैग्ना जिले के चुनतांग के ऊपर टैंगो थानू से 15 किलोमीटर नीचे एक रेस्टोरेंट में फंसे हुए हैं।
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी हुई है और बाढ़ व भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 36 तक पहुंच गई है, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम में सबसे ज्यादा 11 लोगों की जान गई है, उसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 3 और त्रिपुरा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
22 जिलों में 5.35 लोग प्रभावित
असम के 22 जिलों में बाढ़ से 5.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि 15 नदियां उफान पर हैं। सिक्किम के छतेन में सेना के एक कैंप में भूस्खलन के बाद तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और छह सैनिक लापता हैं।
शाह ने मदद का आश्वासन दिया
इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम (हिमंत बिस्वा सरमा), अरुणाचल प्रदेश (पेमा खांडू) और सिक्किम (प्रेम सिंह तमांग) के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल (अजय कुमार भल्ला) से फोन पर बात की और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की मदद का आश्वासन भी दिया। गृह मंत्री ने एक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में जारी भारी बारिश के मद्देनजर बात की है। साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है।
You may also like
गुड न्यूज़: अब राशन कार्ड के बिना ही मिलेगा सस्ता सामान, सरकार की नई योजना में उपभोक्ता और डीलर दोनों को मिलेगा लाभ
मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी का चुनाव 22 जुलाई काे
बांसवाड़ा में जल स्वावलंबन की नई पहल! गांव-गांव में निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण में जुटे हजारों लोग
WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! नया टूल बना देगा चैटिंग को पहले से ज्यादा स्मार्ट
विश्व पर्यावरण दिवस: एसीबी मुख्यालय में वृक्षारोपण कर लिया नियमित देखभाल करने का संकल्प