चित्तौड़गढ़ में 21 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी शुक्रवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंची। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और आक्या टीम के साथ अलग-अलग विशेष बैठकें की, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' और 21 मई को होने वाली आगामी तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को ऑपरेशन सिंदूर के महत्व से अवगत कराना और तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय करना था।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अपनी बहन-बेटियों के सम्मान के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पूरे देश के लिए गौरव की बात है और इसने देश की एकता और ताकत का परिचय दिया है। इस अभियान ने देशवासियों को भावुक कर दिया है और सभी को एकजुट होने का मौका दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आक्या टीम के साथ अलग-अलग बैठकें की, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' और 21 मई को होने वाली तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और आक्या टीम के साथ अलग-अलग बैठकें की, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' और 21 मई को होने वाली तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गई।विधायक माहेश्वरी ने कहा कि हाल ही में जयपुर और उदयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसी तरह 21 मई को चित्तौड़गढ़ में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस यात्रा के लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थाओं, सभी समुदायों और वर्गों, विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक समूहों (डॉक्टर, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, ट्रेड यूनियन) से चर्चा की गई।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त और ठोस कदम उठा रहा है। देश अब हर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की स्थिति में है।इस बैठक में सुशील शर्मा, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, श्रवण सिंह राव, आईएम सेठिया, भंवर सिंह खरडीबावड़ी, प्रवीण सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, तेजपाल रेगर, रवि विरानी, रामप्रसाद बागेरवाल, चुन्नीलाल माली, राजन माली, युवराज आर्य, विनीत तिवारी, मोनू सलूजा, रवि बैरागी और कुशपाल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। देशभक्ति के नारों और सभी कार्यकर्ताओं की एकता की शपथ के साथ बैठक संपन्न हुई।
You may also like
विश्व कल्याण के लिए शक्ति आवश्यक, भारत का कर्तव्य धर्म सिखाना : मोहन भागवत
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा के पास फर्जी आधार रैकेट का भंडाफोड़: सागरपाड़ा में बायोमेट्रिक डिवाइस के साथ दो लोग गिरफ्तार
न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त, अगली सूचना तक परिचालन बंद
पार्षदों के इस्तीफे के पीछे भाजपा की साजिश : आम आदमी पार्टी
आरबीआई ने नए 20 रुपये के नोट जारी करने की घोषणा की